गोल्हौरा में बोलेरो पेड़ से टकरायी, चार की दर्दनाक मौत, चार घायल, अस्पताल में सीरियस

May 22, 2016 7:02 PM0 commentsViews: 550
Share news

महाराजगंज और संतकबीर नगर जनपद की हैं तीनों मृतक, एक पागल के भी मरने की आशंका

एम आरिफ

पेड से टकराई बोलेरो, जिसमें तीन। की मौत हुई

                   पेड से टकराई बोलेरो, जिसमें तीन। की मौत हुई

इटवा, सिद्धार्थनगर। जिले के बांसी-गोल्हौरा राड पर हुए एक बोलेरो के पड़ से टकरा जाने से चार की मौत हो गई। मरने वालों में तीन महिलाएं है। चौथे के बारे में पुलिस ने पुष्टि नहीं की है। घटना 1 बजे की है। घटना आज दोपहर 1 बजे की है। मृतक महाराज गंज और संतकबीर नगर जिले के निवासी है।

बताया जाता है कि एक बोलेरो जीप आज दोपहर एक बजे  बांसी इटवा  रोड पर जा रही थी। अचानक वह असंतुलित होकर बरगदवा मोड़ पर एक पेड़ से टकरा गई। हादसे में बोलेरो में बैठी महाराजगंज जिले के बृमनगंज के ग्राम सिकंदरा निवासी रमेश की पत्नी 25 साल की लीलावती की मौके पर मौत हो गई।

बाकी 6 घायलों को फौरन इटवा स्पताल ले जाया गया, जहा इलाज के दौरान रमेश की मां कुंती और उसकी 50 साल की सास ज्ञानमती निवासिनी मेहदूार जिला संतकबीर नगर ने भी दम तोड़ दिया। शेष चार अन्य घायलों का अस्पताल में इलाज चल रहा है। उनमें एक की हालत गंभी बताई जाती है।

इसके अलावा एक अन्य की मौत के बारे में भी खबर है। बताते हैं कि वह पागल था। बोलेरो के असंतुलन में उसकी भी मौत हुई। लेकिन पुलिस ने अभी उसकी पुष्टि नहीं की है।

बताया जाता है कि बोलेरो सवार इटवा इलाके में किसी बाबा से झाड़ फूंक कराने जा रहे थे। इसी दौरान यह घटना हो गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Leave a Reply