ढेबरुआ क्षे़त्र में गला रेत कर युवक की निर्मम हत्या, प्रेम प्रसंग का संदेह

January 11, 2022 12:41 PM0 commentsViews: 849
Share news

अजीत सिंह

बढ़नी सिद्धार्थनगर।  ढेबरुआ थाना क्षेत्र में 35 साल के युवक की गल रेत कर निर्मम हत्या कर दिये जासने की खबर है। घटना क्षेत्र के मटियार भुतहवा गांव की है। मृतक का नाम बबलू गुप्ता बताया जा रहा है। उसकी लाश आज मंगलवार को सुबह गांव से बाहर बरामद हुई। इस घटना से क्षेत्र में सनसनी छा गई है।

बताया जाता है कि आज सुबह  मटियार भुतहवा गांव के ग्रामीण जब नित्य कर्म के लिए गांव के बाहर गये तो वहां बनी एक चकरोड पर बबलू गुप्ता की रक्त रंजित लाश दिखाई पड़ी। लाशा सीघे पड़ी थी। उसका गला किसी धारदार हथियार से काटा गया था। सुबह सुबह गांव में कत्ल की घटना की खबर से पूरे गांव में चीख पुकार मच गई। लोग घरों से निकल कर चकरोड के इर्द गिर्द जुटने लगे। इसी बीच घटना की सूचना ढेबरूआ पुलिस को भी दे दी गई।

सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने छानबीन और पूछताछ की।लेकिन प्रत्यक्ष रूप से इतना बड़ा करण न मिला जिससे उसकी हत्या  जरूरी हो जाए। पता चला है कि पुलिस ने लाश को पोस्ट मार्टम के लिए भज दिया है और जांच में जुट गई है। पुलिस को हत्या के पीछे जमीनी विवाद का शक हो रहा है। लेकिन जिस नृशंसता के साथ गला काटा गया है उससे अवैध संबंध की भी आशंका हो रही है। अक्सर प्रेम प्रसंग के मामलों में बदले की भावना से जब कत्ल किया जाता है तो उसका तरीका इसी प्रकार क्रुरतापूर्ण होता है। फिलहाल मामले की जांच जारी है।

 

 

 

 

 

 

Leave a Reply