4 करोड़ के गल्ला गबन की आरोपी महिला को इटवा पुलिस ने किया गिरफ्तार

April 3, 2026 8:03 PM0 commentsViews: 443
Share news
अजीत सिंह 
सिद्धार्थनगर। किसानों के गल्ला गबन मामले में इटावा पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। लगभग चार करोड़ रुपये के  गबन में वांछित चल रही महिला आरोपी आरती जायसवाल को गिरफ्तार कर लिया है। यह गिरोह किसानों से गल्ला खरीदकर भुगतान नहीं करता था। मामला जब बढ़ा तो फिर किसानों ने मुकदमा दर्ज कराया। इटवा पुलिस ने मुकदमा दर्ज करने के बाद छानबीन किया और गैंगस्टर की कार्रवाई किया था। 

उक्त मामले में सिद्धार्थ जायसवाल पुत्र कैलाश चन्द्र जायसवाल, कैलाश जायसवाल पुत्र स्व. विश्वनाथ जायसवाल, सन्नो देवी पत्नी कैलाश जायसवाल व आरती देवी पत्नी रवि जायसवाल आरोपित बनाए गए। सभी आरोपी इटवा नगर पंचायत के निवासी हैं। पुलिस ने इस मामले में सिद्धार्थ जायसवाल, कैलाश जायसवाल, सन्नो देवी पूर्व में गिरफ्तार किए जा चुके थे पर उक्त महिला आरती वांछित चल रही थी।
प्रभारी निरीक्षक इटवा संजय कुमार मिश्रा, एंटी थेफ्ट टीम के प्रभारी ओपी मिश्र के नेतृत्व में पुलिस ने शुक्रवार को इटवा से वांछित आरती जायसवाल को गिरफ्तार कर लिया। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि उक्त गिरोह द्वारा वर्ष 2024 में जनपद बलरामपुर व जनपद सिद्धार्थनगर में सैकड़ों किसानों का गल्ला उधार लिया था। जिसका भुगतान न करके करीब चार करोड़ रुपया मूल्य का गल्ला गबन कर लिया गया था। जिन्हें न्यायिक अभिराक्षा में जेल भेज दिया गया है।

Leave a Reply