राष्ट्रपिता महात्मा गांधी, लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर सांसद पाल व नपाध्यक्ष गोविंद माधव ने लगाया पौधा

October 3, 2025 6:37 PM0 commentsViews: 76
Share news

अजीत सिंह 

सिद्धार्थनगर। नगर पालिका परिषद सिद्धार्थनगर अंतर्गत तिलकनगर वार्ड पकड़ी स्थित नगर पालिका के पार्क में महात्मा गांधी व लाल बहादुर शास्त्री जयंती अवसर पर पौधरोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर डुमरियागंज सांसद जगदंबिका पाल, नगर पालिका अध्यक्ष गोविंद माधव सहित कई जनप्रतिनिधि व स्थानीय लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम में एक पेड़ मां के नाम पर पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण और संस्कारों की अमर परंपरा को जोड़ने का संदेश दिया।

इस अवसर पर सांसद जगदंबिका पाल ने कहा कि मां जीवन की सबसे बड़ी प्रेरणा होती हैं, उनके नाम पर लगाया गया पौधा न केवल पर्यावरण को संजीवनी देगा बल्कि हमें यह भी याद दिलाएगा कि हमें अपनी जड़ों और संस्कारों से जुड़े रहना चाहिए। उन्होंने युवाओं से अपील की कि वे भी विशेष अवसरों पर पौधरोपण करें और उसकी देखभाल की  जिम्मेदारी बनाएं।

नगर पालिका अध्यक्ष गोविंद माधव ने कहा कि हर नागरिक यदि साल में कम से कम एक पौधा लगाए और उसे अपने परिवार के सदस्य की तरह सींचे, तो आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ हवा और हरियाली भरा जीवन मिल सकता है। उन्होंने नगर पालिका के विभिन्न वार्डों में इसी तरह पौधरोपण अभियान को लगातार आगे बढ़ाने की बात कही।

इस मौके पर पूर्व नपा अध्यक्ष एसपी अग्रवाल, सभासद फतेबहादुर सिंह, शिव कुमार जायसवाल, जहीर सिद्दीकी, सभासद प्रतिनिधि कृपाशंकर त्रिपाठी, उदयशंकर त्रिपाठी, नेहरू युवा केंद्र की पूर्व जिला समन्वयक साधना श्रीवास्तव, देवानंद श्रीवास्तव समेत लाल आनंद प्रकाश, केसी श्रीवास्तव, प्रेम प्रकाश श्रीवास्तव, सुरेंद्र श्रीवास्तव, मोहित, विजय श्रीवास्तव, अरूण श्रीवास्तव, प्रमोद श्रीवास्तव, महेंद्र श्रीवास्तव, विनय श्रीवास्तव, अमित श्रीवास्तव, राकेश श्रीवास्तव, दयाशंकर श्रीवास्तव, राजेश श्रीवास्तव, अजय श्रीवास्तव, आनंद श्रीवास्तव, संजय मिश्रा आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply