युवती के साथ बेहद दरिंदगी के साथ गैंगरेप, नग्न अवस्था में बाग में बेहोश पाई गई

April 30, 2023 12:35 PM0 commentsViews: 1850
Share news

 बीस वर्षीया युवती के बदन पर हैं चोटों के अनगिनत निशान, पुलिस अधीक्षक ने हालात का लिया जायजा, कहा-किसी को बख्शेंगे नहीं

नजीर मलिक

सिद्धार्थनगर। चिल्हिया थाना क्षेत्र के एक गांव में एक युवती के साथ बेहद दरिंदगी से गैंग रेप का मामला सामने आया है। अर्धनग्न हालत में वह गांव के एक बाग में बेहोशी की हालत में पाई गई। उसके चेहरे और शरीर पर गंभीर चोट के निशान हैं। गंभीर हाल में जिला अस्पताल से गोरखपुर में जिला अस्पताल से गोरखपुर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। पीडि़ता के पिता ने पिटाई और सामूहिक दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। पीडि़त की तहरीर पर पुलिस अज्ञात के खिलाफ सामुहिक दुष्कर्म सहित अन्य धारा में केस दर्ज करके मामले में की जांच में जुटी है।

क्षेत्र के एक गांव में निवासी एक 20 वर्षीय युवती गांव के ही एक बाग के पास आज सुबह बेहोशी के हालत में पड़ी मिली। उसके चेहरे और शरीर पर गंभीर चोट के निशान थे। देखते ही देखते मौके पर लोगों की भीड़ एकत्र हो गई और पीडि़ता का पिता भी पहुंच गया। इसके बाद मामले की जानकारी किसी ने पुलिस को दे दी। वहीं परिवार के लोग आनन-फानन में लेकर उसे जिला अस्पताल पहुंचे, जहां प्राथमिक उपचार के बाद हालत नाजुक देखकर डॉक्टरों ने गोरखपुर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। वहीं पर उसका इलाज चल रहा है, हालत नाजुक बताई जा रही है। पीडि़ता के पिता ने चिल्हिया पुलिस को तहरीर देकर आरोप लगाया कि उसकी बेटी की पिटाई की गई और उसके साथ साथ कई लोगों ने दुष्कर्म किया है। उसकी हालत नाजुक है। मामले की जांच करके कार्रवाई की जाए।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक लड़की के सलवार सहित अन्य कपड़े एक पेड़ के पास मिले हैं। यहां पानी की बोलत, बनी हुई सिंवंई मिली हैं। इससे लगभग दो सौ मीटर दूरी पर युवती बेहोशी की हाल में पड़ी थी। उसके शरीर के ऊपर के वस्त्र मात्र थे। ऐसे में लोग आशंका व्यक्त कर रहे हैं कि उसके साथ गलत कार्य किए और बेरहमी से पिटाई करके भाग निकले, वह जब तक होश में थी, किसी तरह से गिरते पड़ते हुए वहां तक पहुंच पाई होगी और फिर और गिर कर अचेत हो गई होगी।

बताया जा रहा है कि पीडि़ता की मां की बहुत पहले ही मौत हो चुकी है। उसके दो भाई हैं जो मुंबई में रहते हैं। जबकि भाभी अपने मायके गई थी। पिता पुत्री दोनों ही घर पर थे। ऐसे में युवती बाग तक कैसे पहुंच गई और उसके साथ यह घटना घटित हुई। इसके लेकर लोगों तरह- तरह की चर्चा कर रहे हैं।

इस संबंध में एसओ चिल्हिया शिवधारी ने बताया कि पिता ने मारने पीटने और सामूहिक दुष्कर्म का आरोप लगाया है। तहरीर के आधार पर अज्ञात के खिलाफ सामूहिक दुष्कर्म और अन्य धारा में केस दर्ज करके मामले की जांच शुरू कर दी गई है।

घटना स्थल पर पहुंचे आला अधिकारी

घटना की जानकारी मिलने के बाद चिल्हिया पुलिस के साथ ही एएसपी सिद्धार्थ मौके पर पहुंचे। यहां फॉरेंसिक टीम के साथ घटना स्थल पर मिले कपड़े आदि का नमूना लिया। एक -एक बिन्दु की गहनता से जांच की। कुछ देर बार एसपी अमित कुमार आनंद भी मौके पर पहुंच गए। उन्होंने भी घटना स्थल की जांच की। हर बिन्दुओं को देखा और उसे नोट करके उस पर कार्य करने के लिए निर्देश दिया।

पुलिस अधीक्षक अमित कुमार आनंद ने कहा कि घटना स्थल का निरीक्षण किया गया है। हर बिन्दुओं की गहनता से जांच की जा रही है। इस कुकर्म में जो भी इसमें शामिल होगा, वह बख्शा नहीं जाएगा। पुलिस टीम  को तैयार  कर अपराधियों की तलाश में लगा दिया है, जल्द ही अपराध करने वाले पुलिस की गिरफ्त में होंगे।

 

Leave a Reply