सवालः गंगोत्री की मौत नशे से हुई या उसकी सुनियोजित हत्या की गई?

December 5, 2020 1:12 PM0 commentsViews: 264
Share news

अजीत सिंह

सिदार्थनगर। खेसरहा थाना क्षेत्र के गांव कोहड़ी निवासी गंगोत्री (40) की संदिग्ध हाल में मौत हो गई। शुक्रवार सुबह उसका शव घर के अंदर बिस्तर पर पाया गया। गले पर निशान मिलने से ग्रामीणों ने संदेह जताया ‌कि उसकी हत्या गला दबा कर की गई हो सकती है। मुकामी पुलिस पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के आधार पर जांच की बात कह रही है।

गांव वालों के अनुसार गंगोत्री शराब पीने का आदी था। रोजाना शराब पीकर घर पहुंचता था। इस कारण घर में कलह भी होती रहती थी। पत्नी रंभा के अनुसार गंगोत्री बृहस्पतिवार रात को नशे में धुत्त होकर घर आया था। खाना खाने के बाद ‌सो गया। गंगोत्री अक्सर सुबह जल्दी उठ जाता था, पर शुक्रवार सुबह समय पर नहीं उठा तो रंभा उसे जगाने पहुंची। अंदर पहुंच कर देखा तो बिस्तर पर गंगोत्री मृत पड़ा था। यह देख रंभा शोर मचाते हुए बाहर भागी।

शोर सुन कर थ गांव वाले मौके पर इकट्ठा हो गए। सबने मृतक के गले पर नीले रंग का निशान देख हत्या की आशंका जताई। इस पर घटना की सूचना पुलिस दी गई। मौके पर पहुंची खेसराहा थाने की पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा। एसएचओ खेसरहा प्रदीप ने बत‌ाया कि पोस्टमॉर्टम में जो भी तथ्य आएंगे उनके आधार पर जांच की जाएगी।

Leave a Reply