घर घर सम्पर्क अभियान में भाजपा की नीति की कांग्रेस ने की आलोचना

August 20, 2021 5:52 PM0 commentsViews: 171
Share news

निजाम अंसारी

 

शोहरतगढ़, सिद्धार्थनगर। प्रियंका गांधी के मार्गदर्शन में पूरे प्रदेश में कांग्रेस कार्यकर्ताओं के द्वारा ब्लॉक एवं न्याय पंचायत स्तर पर आम जनता को पार्टी की नीतियों को बताया गया एवं वर्तमान बी जे पी शासन में उन्हें क्या दिक्कतें आ रही हैं उनका हाल जानना इसी कार्यक्रम का हिस्सा रहा।

कार्यक्रम में प्रखर युवा कांग्रेसी नादिर सलाम ने ग्राम सभा जिगिना देवरिया में लोगों से जनसंपर्क किया और बताया कि यह कार्यक्रम 3 दिन तक चलेगा इस दौरान किसी कार्यकर्ता के यहां विश्राम और भोजन करने का भी कार्यक्रम है।  इस दौरान रामचंद्र पांडेय , रामपाल सिंह , नफीस , गोविंद नारायण , जावेद शमीम , सलमानी आदि रहे। वहीं न्याय पंचायत पलटादेवी में अब्दुल मजीद , अब्दुल निज़ाम , डॉ अमीरुल हक़ , रशीद खातून आदि से नगर अध्यक्ष वाहिद खान के नेतृत्व में न्याय पंचायत अध्यक्ष हरिशंकर मिश्रा के संरक्षण में लोगो से संवाद कर जानकारी ली गई।
न्याय पंचायत मड़वा ग्राम कोइरिडिहा में रंजना मिश्रा के नेतृत्व में डॉ सर्वजीत उपाध्याय के संरक्षण में लोगों को चौपाल के माध्यम से संवाद स्थापित किया गया । यह कार्यक्रम 3 दिन तक लगातार चलेगा । कार्यक्रम के पहले दिन 8 बजे से 2 बजे तक जनसंपर्क अभियान और 2 से 3 बजे तक चयनित कांग्रेस कार्यकर्ता के घर भोजन सहभोज के माध्यम 3 बजे से 5 बजे तक चौपाल लगाकर गांव के लोगों की समस्या को जानकर उस पर चर्चा करना। 5 बजे से 7 बजे तक गाँव के प्रधान व बी डी से मिलकर जनता की समस्याओं को बताना उनका निवारण करना है उसके बाद दिनभर के क्रियाकलाप को फेसबुक पर पब्लिक लाइव करना है। Hkh 

 

Leave a Reply