गांव के तीन भाइयों के घरों में लाखों की चोरी, पुलिस जांच में जुटी

May 29, 2019 1:24 PM0 commentsViews: 1351
Share news

अमित श्रीवास्तव

मिश्रौलिया, सिद्धार्थनगर। मुकामी थाना अंतर्गत चेतिया चौकी के माली जोत गाँव में चोरों ने बीती रात एक मकान में घुसकर लाखों का नगदी जेवर लेकर फरार हो गए। घटना ग्रमीण पत्रकार बलराम त्रिपाठी के घर घटी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

मिली जानकारी के अनुसार चोरों का दल घर के पीछे सीढ़ी के रास्ते छत पर चढ़ा और घर में प्रवेश किया। इसके बाद चोरों ने बलराम त्रिपाठी और उनके दो भाइंयो के घरों को एक एक कर छान मारा। घटना में चोरों के हाथ 8 हजार 8 सौ रुपया नगद सहित 1 लाख के जेवरात लगे। सारा समान समेट कर चोर आराम से फरार हो गए।

इस बारे में बलराम त्रिपाठी ने बताया कि एक ही घर में तीन भाई चन्द्र धर त्रिपाठी, अरविन्द त्रिपाठी और उनका स्वयं का परिवार रहता है। 27, 28 की रात में घर के लोग सो गए। रात में चोर घर के पीछे से छत के रास्ते घर में घुस कर खिड़की का दरवाजा खोलकर घर में रखे 8 बक्सों को घर से निकाल कर पीछे ले जाकर खोल खोल कर चेक किया।

उसमें रखा बलराम त्रिपाठी का 1 सोने का सीकड़, 1 मंगलसूत्र सोने का, एक जोड़ी झुमका सोने का 1 पाँव जेब चांदी का, 5 चाँदी का सिक्का सहित 8 हजार रुपया नगद व चन्द्रधर त्रिपाठी का 2 सोने का मंगल सूत्र, 1 सोने का चैन, कान का झाला 2 सोने का, 3 पायल, 6 बिछिया चाँदी का 800 रुपया नगद चोर चुरा ले गए।

इसके अलावा अरविन्द त्रिपाठी के घर को भी चोरो ने निशाना बनाया  लेकिन उनके घर में कोई मौजूद नही था कही रिश्तेदारी में गए थे। जब वो लोग आयेगे तभी उनके घर से चोर क्या क्या ले गए पता चल पायेगा। इस बारे चेतिया चौकी इंचार्ज  हरेन्द्र राय ने बताया कि सूचना मिली है मौके पर गए थे तहरीर मिली है जाँच किया जा रहा है जल्द ही चोरी की इस घटना का खुलासा कर लिया जाएगा।

Leave a Reply