गर्भवती मां ने बेटी को मार कर खुद जहर खा लिया

June 20, 2017 6:22 PM0 commentsViews: 605
Share news

अजीत सिंह

अस्पताल में दाखिल पीड़ित महिला

अस्पताल में दाखिल पीड़ित महिला

 

सिद्धार्थनगर। सदर थाना क्षेत्र के ग्राम दुर्जनपुर में एक गर्भवती विवाहिता ने अपनी तीन वर्षीय पुत्री के साथ जहर खा लिया। जिसमें तड़प तड़प कर मौत के आगोश में सो गयी। महिला को गंभीर हालत में जिला चिकित्सालय मेंभर्ती कराया गया है। घटना का कारण पति से  विवाद बताया जाता है।

मिली जानकारी के अनुसार सदर थाना क्षेत्र के दुर्जनपुर निवासी मूलचन्द यादव की शादी गेना देवी से हुई थी। मूलचन्द जीविकोपार्जन के लिए पूना में कार्य करता था। अभी वह चार दिन पूर्व पूना से आया और अपनी पत्नी गेना देवी को अपने घर लाने का दबाव बनाने लगा।काफी दबाव के बाद वह घटना के एक दिन पूर्व ससुराल आयी और बीती रात लगभग दस बजे उसने अपनी तीन वर्षीय पुत्री लक्ष्मीको जहरीला पदार्थ खिला दिया और वह मौतकी नींद सो गयी। घटना से  घटना से घबरा कर उसने खुद भी जहरीला पदार्थ खा लिया।
इस सम्बन्ध में अस्पताल में उपचार के दौरान बात करने पर उसने बताया कि साहब हम जीकर क्या करेंगे। बताया जाता है कि गेना देवी सात माह की गर्भवती भी है। फिलहाल उसका पति मूलचन्द जिला अस्पताल में पहुंचकर बेहाल पड़ा हुआ है। इस सम्बन्ध में सदर थानाध्यक्ष से बच्ची की लाश के बारे में वार्ता की गयी तो उन्होने कहा कि इस मामले में हमें कोई जानकारी नहीं है।

Leave a Reply