पूंजीपतियों को लाभ व गरीबों के हक पर डाका डालने का काम कर रही भाजपा सरकाऱ- करन निर्मल

February 18, 2021 1:52 PM0 commentsViews: 341
Share news

अजीत सिंह

700

 सिद्धार्थनगर। भारतीय जनता पार्टी की सरकार गरीबों के हक पर डाका डालने का काम कर रही है। उसके द्धारा नौकरी एवं शिक्षा में आरक्षण व्यवस्था खत्म करना इसका ताजा प्रमाण है। ऐसे में इस सरकार को बदलना समय की जरूरत है।

यह बातें लोहिया वाहिनी के प्रदेश अध्यक्ष डाक्टर राम करन निर्मल ने व्यक्ति किया। वह बुधवार को सदर विधानसभा क्षेत्र के उसका बाजार में समाजवादी पार्टी की चौपाल में बतौर मुख्य अतिथि संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि भगवान राम के नाम पर राजनीति करने बीजेपी सरकार ने इलाहाबाद संगम के सटे निषादों के नावों को हटवाकर उनका रोजी रोटी को छीनने काम किया है। किसानों के मुद्दों एवं समाजवादियों के आंदोलन से घबरा कर प्रधानमंत्री आंदोलनकारियों को आंदोलन जीवी की संज्ञा दे रहे।
उन्हेंने कहा कि यह सरकार हमेशा पूंजीपतियों के साथ रही है। इसी कारण खेती किसानी से लेकर, बैंक, रेल, संचार व्यवस्था, हवाई जहाज, शिक्षा, खेल स्टेडियम, कोयला खदानों, जीवन बीमा एवं स्वास्थ्य सेवाओं  के साथ सरकारी नौकरीको भी निजीकरण करने जा रहें हैं। जिससे इनके चंद पूंजीपति मालामाल हो जाए और गरीब वर्ग इनका गुलाम बन जाए।

निर्मल ने कहा कि प्रदेश में बेरोजगारी की बाढ़ आ गयी है। हत्या, डकैती, बलात्कार एवं छेड़खानी की घटना को रोक पाने में योगी सरकार फेल हो गई है। प्रदेश की खुशहाली, अमन चैन कायम करने के साथ ही बाबा साहेब के दिए गए आरक्षण व्यवस्था को बचाने के लिए सपा की सरकार जरुरी है। इसके लिए सभी वर्गों के साथ ही नौजवानों को आगे आना होगा।                           

 कार्यक्रम को पूर्व एमएलसी स्नातक प्रत्याशी राजेश यादव, सपा जिलाध्यक्ष लाल जी यादव, पूर्व विधायक विजय पासवान, पूर्व प्रत्याशी उग्रसेन सिंह व राम कुमार चिंकू यादव, जमील सिद्दीक़ी, कार्यक्रम आयोजक कन्हैया प्रसाद कन्नौजिया, प्रदीप पत्थर कट्ट, सरफराज भ्रमर, जुबैदा चौधरी, कामता यादव, बेचई यादव, मणेंद्र मिश्र मसाल, दिलीप पाठक, खुर्शीद अहमद, हरिराम यादव, अंबिकेश श्रीवास्तव, सुभांगी भारत, शालिनी त्रिपाठी, आशीष अग्रहरि, शैलेंद्र शर्मा, जोखन चौधरी, सुनील यादव, सत्य नारायण यादव व विजय यादव ने संबोधित किया।

संचालन कमरुजमा खान ने किया। इस दौरान डाक्टर प्रमोद यादव, राकेश दुबे, गगन श्रीवास्तव, जेपी यादव, नन्हे दूबे, अशोक पांडेय, गौतम मिश्र, रमजान अली, शशांक त्रिपाठी आदि सैकड़ों युवाओं ने महराजगंज जनपद  सीमा पर प्रदेश अध्यक्ष निर्मल का फूल माला पहना कर भव्य स्वागत किया।

Leave a Reply