दबंगों ने गरीब महिला महिला का घर जलाया, इंसाफ की दरकार

June 16, 2020 2:33 PM0 commentsViews: 875
Share news

निज़ाम अंसारी

शोहरतगढ़, सिद्धार्थनगर। स्थानीय थाने से महज 2 किलोमीटर दूर महादेवा नानकार गांव में एक अत्यंत ही गरीब महिला का घर दबंगों द्वारा जला दिया गया है। झोपड़ी जलाने के पीछे महिला की जमीन हड़पने की साजिश बताई जाती है। घटना में उसके घर में रखा अनाज व कपडा, बर्तन आदि  सभी कुछ जल कर राख हो गया।

महिला जैतुन्निशां पत्नी जमील अहमद ने बताया कि पर शनिवार रात उसकी झोपड़ी को गांव के दबंगों राजेश,  पप्पू व बल्ली ने एक जुट होकर उसकी झोपड़ी फूंक दिया। उसने थाने पर दी गई तहरीर में उने तीन लोगों को नामजद भी किया है। मगर शोहरतगढ़ पुलिस द्धारा मुकदमा लिखने की कौन कहे, थाने के करीब की घटना के बावजूद कोई सिपाही तक वहां झांकने नहीं गया।

जैतुन्निशां ने बताया कि आगजनी में उसकी लगभग 40000/-रुपये की सम्पत्ति जलकर खाक हो गयी। बावजूद इसके कहीं भी पीड़ित महिला की कहीं भी कोई सुनवाई नहीं हो रही है। वह बेहद गरीब महिला है। उसने पुलिस अधीक्षक से न्याय की मांग की है।  समाचार लिखे जाने तक एसओ शोहरतगढ़ राम अशीष यादव ने बताया कि तहरीर मिली है।जिसकी जांच सीओ साहब कर रहे हैं।

Leave a Reply