गेहूं का डंठल जला कर अपना ही नुकसान कर रहे किसान– राहिब

April 6, 2017 3:39 PM0 commentsViews: 550
Share news

एम.आरिफ

danthal

डुमरियागंज, सिद्धार्थनगर। प्रशासन ने डंठल जलाये जाने पर जेल भेजने तक का निर्देश दिया बावजूद इसके किसान बिना किसी भय के गेहूं के डंठल जलाए जा रहे हैं। किसान जाने अनजाने में अपना नुकसान तो कर ही रहे हैं, साथ ही साथ पर्यावरण को भी नुकसान पहुँचा रहे हैं। जिससे आने वाला दिन बहुत ही भयावह होगा।

उक्त बातें दिशा वेलफेयर सोसाइटी के अध्यक्ष राहिब रिज़्वी ने किसानों को जागरूक करते हुए कहीं। उन्होंने कहा कि डंठल जलाने से आगलगी की घटनाओं में जनधन का नुकसान तो होता ही है, किसानों के मित्र कहे जाने वाले कीड़ों के जल कर मर जाने से खेतों की उपज भी कमजोर हो जाती है। उन्होंने कहा है कि किसान डंठल न जला कर अपना ही भला करेंगे।

 

Leave a Reply