सिद्धार्थ यूनिवर्सटीः छात्रा से किया अश्लील चैट, आरोपी गेस्ट लेक्चरर की नौकरी गई
नजीर मलिक
सिद्धार्थनगर। एक छात्रा से विडियो काल के माध्यम से अश्लील चैट करने व गंदी फिल्म भेजने वाले सिद्धार्थ विश्वविद्यालय के आरोपी गेस्ट लेक्चरर राजकुमार को यूनिवर्सटी प्रशासन ने हटा दिया है। प्रवक्ता के खिलाफ गोरख्पुर में प्राथमिकी पहले ही दर्ज हो चुकी है। इसके लिए अभाविप ने आवाज भी उठाई थी। इस प्रकार एक जिम्मेदार पदपर काम करने वाले असिस्टेंट रैंक के शिक्षक की नौकरी गई। इस घटना से औरों को निश्चित ही सबक मिलेगा और भविष्य में कोई टीचर फिर किसी छात्रा के साथ गलत करने का साहस न कर सकेगा।
सिद्धार्थ विश्वविद्यालय में तैनात गेस्ट प्रवक्ता के बारे में एसयू के कुलसचिव डीएन यादव ने विज्ञिप्ति के माध्यम से बताया है कि अतिथि प्रवक्ता का कार्यकाल इस सत्र के समापन के साथ ही समाप्त हो गया है। वर्तमान हालात में उनका अनुबंध पुनः संभव नहीं है। इसलिए अब उनका विश्वविद्यालय से कोई लेना देना नहीं है। कुल सचिव डी.एन. यादव के प्रेसनोट के साथ साफ हो गया कि राजकुमार गुप्ता अब एसयू के प्रवक्ता नहीं रहे। इस खबर के बाद आंदोलनकारी संगठन अभाविप ने राहत की सांस ली है।
बताते चलें कि गोरखपुर के गोरखनाथ थाना क्षेत्र की रहने वाली एक छात्रा सिद्धार्थ यूनिवर्सटी में पढ़ती थी। सोमवार को उस छात्रा को आरोपी प्रवक्ता ने अश्लील विडियो काल किया और उसे कुछ अश्लील तस्वीरें भी भेजा। यह एक निहायत घटिया हरकत थी।इसे गंभीरता से लेते हुए छात्रा ने अपने परिजनों की मदद से आवाज उठाया और थाना गोखनाथ में आरोपी के विरुद्ध प्रथमिकी दर्ज कराया और विश्वविद्यालय प्रशासन से भी शिकायत की। इसके बाद अभाविप ने आंदोलन कर कुलपति कविता शाह को ज्ञापन देख प्रवक्ता को हटाने की मांग की। समझा जाता है कि एसयू प्रशासन ने उसी दबाबव में उक्त प्रवक्ता का कार्यकाल न बढ़ाने का निर्णय लिया है।
यहां लोगों का कहना है कि विश्वविद्यालय प्रशासन ने तत्काल एक कड़ा और न्यायपूर्ण फैसला लेकर शिक्षा के मंदिर की प्रतिष्ठा बढा़ई है। दूसरी तरफ छात्रा की मांग है कि अब उक्त प्रवक्ता की गिरफतारी भी होनी चाहिए। डात्रा ने गिरफ्तारी की मांग सीएम से भी की है।





