जुमलेबाजी व झूठ के सहारे अपना विकास कर रही भाजपा- अनिल सिंह

November 23, 2021 12:17 PM0 commentsViews: 417
Share news

निज़ाम अंसारी

समाजवादी पार्टी नेता व पूर्व विधायक अनिल सिंह उर्फ साधु बाबू ने पचमोहनी में समाजवादी पार्टी की सभा का आयोजन कर पार्टी की नीतियों के बारे में लोगों को बताया। इस दौरान पूर्व विधायक ने कहा कि भाजपा जुमलेबाजों की पार्टी है। यह लोग गले भर पानी में बोलें तो इनका विश्वास मत करना, क्योंकि ये झूठ बोल कर अपना विकास कर रहे हैं। आम जनता के लिए विकास तो अभी पैदा ही नहीं हुआ है।

उन्होंने कहां कि आज जिस किसान कानून को वापस लेने की बात कर रहे हैं एक वर्षों से ज्यादा समय से किसान दिल्ली बार्डर सहित पूरे प्रदेश में आंदोलन कर रहे किसानों की जीत हुई है। इस दौरान किसान अपना घर बार बीवी बच्चे छोड़ने को मजबूर हुवे उनकी हत्याएं की गई अब सरकार को किसान आंदोलन में अपनी जान गंवाने वाले किसानों के परिजनों को आर्थिक सहायता देने पर विचार करना चाहिए।

पूर्व विधायक ने कहा कि भाजपा सरकार सपा शासन में कराए गए विकास कार्यों का लोकार्पण कर रही है। उत्तर प्रदेश में वर्ष 2022 में समाजवादी पार्टी की ही सरकार बनेगी। उन्होंने कहा कि भाजपा गांव और गरीब विरोधी पार्टी है व्यापारियों की पार्टी है व्यापारी हित इनके लिए प्राथमिकता है । किसानों का सबसे ज्यादा उत्पीड़न भाजपा सरकार में ही हो रहा है धान खरीद नहीं हो पा रही है । सपा शासन में जिस तेजी से विकास कार्य शुरू कराए गए थे। उनके पूरा होने पर भाजपा उसी तेजी से उनका लोकार्पण कर रही है।

उन्होंने कहा कि भाजपा का विकास से कोई लेना देना नहीं है। प्रधानमंत्री देश की संपत्ति को बेचने में लगे हुए हैं। लोग प्रधानमंत्री के जुमले सुनकर परेशान हो गए हैं। उत्तर प्रदेश में किसान को खाद नहीं मिल रही है। पुलिस की अभिरक्षा में लोगों की मौत हो रही है। हाईकोर्ट और सुप्रीम कोर्ट सरकार के खिलाफ टिप्पणी कर रहे हैं। सत्ता के मद में डूबी भाजपा को जनता 2022 में घमंड तोड़ेगी। सभा में  सूरज यादव, राम सुभाष यादव,अकरम राईनी, भोला यादव, सुभाष, भोला यादव, अकरम हुसैन, अब्दुल माजिद आदि मौजूद रहे।

 

 

 

 

 

Leave a Reply