युवक की मौत, बहन रोक रही थी और मौत भाई को घर की ओर खींच रही थी

May 20, 2023 12:59 PM0 commentsViews: 1831
Share news

औरंगाबाद में काम करता था राजकुमार, गोरखपुर में बहनअपने घर     रात में रोक रही थी, मगर नहीं माना राजकुमार और जान गंवा बैठा

नजीर मलिक

राजकुमार महाराष्ट्र के औरंगाबाद में कमा कर घर लौट रहा था। शुक्रवार को गोरखपुर स्टेशन पर उतरा तो रात के 10 बज चुके थे। उसे खेसरहा जाना था, मगर रात हो जाने के कारण वह पास के ही घघसरा गांव में अपनी बहन के घर चला गया। मगर वहां भी दिल न लगा तो बहन के घर से बाइक लेकर रात 11 बजे अपने गांव हर्रेया थाना खेसरा के लिए रवाना हो गया।

23 साल का राजकुमार खेसरहा थाना क्षेत्र के बांसी-खलीलाबाद मार्ग स्थित नौडिहवा पुलिया के पास शुक्रवार रात एक बजे बजे पहुंचा। अचानक किसी अज्ञात वाहन ने उसकी बाइक को टक्कर मार दी। इस हादसे में उसकी की मौत हो गई। राजकुमार की गत वर्ष शादी हुई थी। शादी के तत्काल बाद वह कमाने के लिए महाराष्ट्र के औरंगाबाद चला गया था। शायद पत्नी से मिलने की तड़प ही थी जो उसे रात के 12 बजे भी घर के लिए रवाना हो गया था। शुक्रवार की रात जब वह अपनी बहन के घर घघसरा गया तो बहिन ने उसे रात रुकने को बहृत कहा, मगर शायद मौत उसे बाहर खींच रही थी। लिहाजा  उसने बहन का अनुरोध ठुकरा कर वहां से बाइक लिया और रात में ही घर के लिए रात में रवाना हो गया।

बताते हैं कि रात में वह परिजनों से मिलने की बात सोचते हुए आगे बढ़ रहा था कि वह  नौडीहवा पुलिया के पास यह दुर्घटना हो गई। घटनास्थल को देखकर लगता है कि टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई थी। शव के चेहरे व नाखून में मिट्टी लगी थी, जिससे पता चलता है कि टक्कर के बाद युवक तड़पा होगा व उठने का प्रयास किया होगा। बहरहाल मामला देर रात का होने की वजह से लोगों को घटना के बारे में देर से पता चला। आसपास के लोगों ने देखा तो इसकी सूचना पुलिस को दी।

मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस और घरवाले भी पहुंच गए। राजकुमार की मौत से परिवार में कोहराम मच गया। सभी का रो-रोकर बुरा हाल है। पत्नी तो रह रह कर बेहोश हुई जा रही है।  उसकी गत वर्ष ही शादी हुई थी। इस संबंध में थानाध्यक्ष खेसरहा शशांक सिंह ने कहा कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ केस दर्ज करके मामले की जांच शुरू कर दी गई है। समाचार लिखे जाने तक समूचा गांव शोक में डूबा हुआ था।

 

 

 

Leave a Reply