घरौनी से मिलेगा मालिकाना हक, आपसी विवाद होगा खत्म- सांसद

June 25, 2022 6:52 PM0 commentsViews: 254
Share news

अजीत सिंह

सिद्धार्थनगर। घरौनी से मिलेगा मालिकाना हक आपसी विवाद होगा खत्म उक्त विचार सांसद जगदम्बिका पाल ने कही। वह आज लोहिया कला भवन में स्वामित्व योजना के अन्तर्गत ग्रामीण आवासीय अभिलेख (घरौनी) वितरण समारोह के अवसर पर पर बोले। उन्होंने ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी द्वारा लोक भवन लखनऊ से वर्चुवल रूप से ग्रामीण आवासीय अभिलेख घरौनी वितरित किया गया। विधायक बांसी जयप्रताप सिंह, जिलाधिकारी संजीव रंजन की उपस्थिति में ग्रामीण आवासीय अभिलेख (घरौनी) वितरण का कार्यक्रम सम्पन्न हुआ।

मुख्य अतिथि सांसद जगदम्बिका पाल ने कहा कि भारत की आजादी के बाद पहली बार यह सम्भव हुआ कि आम जनमानस को घरौनी उपलब्ध हो रही है, इससे पहले भू-लेख पर जमीन आबादी/बंजर दर्ज रहता था। पहली बार आपको मालिकाना हक घरौनी का दिया जा रहा है। इस घरौनी से आपकी आर्थिक दिशा में बदलाव आयेगा। इस घरौनी से आप आसानी से ऋण ले सकते हैं।

 

विधायक बांसी जयप्रताप सिंह ने कहा कि ग्रामीण आवासीय अभिलेख (घरौनी) का प्रधानमंत्री जी द्वारा शुरूआत किया गया। मुख्यमंत्री जी द्वारा आज 11 लाख डिजिटल घरौनी का वितरण किया गया।

जिलाधिकारी संजीव रंजन ने कहा कि ग्रामीण आवासीय अभिलेख (घरौनी) बहुत महत्वपूर्ण है। इसके माध्यम से नागरिक के रूप में अधिकार पत्र मिल रहा है। इससे काफी मदद मिलेगी। ग्रामीण आवासीय अभिलेख (घरौनी) का कार्य ड्रोन कैमरे के माध्यम से पूर्ण किया गया है। जिसमें पूरी पारदर्शिता के साथ कार्य किया गया है। घरौनी दर्ज होने पर इस पर आपका पूरा स्वामित्व होगा।

 

ग्रामीण आवासीय अभिलेख (घरौनी) वितरण कार्यक्रम में सांसद जगदम्बिका पाल एवं विधायक बांसी जयप्रताप सिंह द्वारा तहसील नौगढ़ के किशनलाल, सन्तराम, पूर्णमासी, बलिराज, इसरावती, प्रभावती, विजय प्रकाश, तहसील बांसी के विशुन, राजेन्द्र, कृपाल, तहसील शोहरतगढ़ के राम लखन, रामरती, राजेन्द्र, लटेरा, लालमन अहिर, तहसील इटवा के अजीजुल हसन, राम बहादुर, मोतीराम एवं तहसील डुमरियागंज के राम शबद, जयप्रकाश, श्यामलाल को घरौनी का वितरण किया गया।

 

कार्यक्रम का संचालन उपजिलाधिकारी सदर प्रदीप कुमार यादव ने किया। इस अवसर मुख्य विकास अधिकारी जयेन्द्र कुमार,अपर जिलाधिकारी उमाशंकर सिंह, उपजिलाधिकारी सदर प्रदीप कुमार यादव, तहसीलदार सदर राम ऋषि रमन, तहसीलदार न्यायिक प्रियंका चौधरी,नायब तहसीलदार माधुर्य यादव, राजस्व निरीक्षक सदर शीतल प्रसाद द्विवेदी, लेखपाल सदर राहुल त्रिपाठी, गणेश त्रिपाठी, प्रियंका सिंह, मधुरी शुक्ल, योगेन्द्र वर्मा, हरि किशन, रामकरन गुप्ता, राम समुझ, सुधीर, सचिन्द्र श्रीवास्तव, रवि पाण्डेय, कृष्णा नन्द चौधरी, देवेन्द्र त्रिपाठी आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply