अखिलेश ने जारी किया सपा का घोषणा पत्र, मंच पर नहीं आये मुलायम

January 22, 2017 2:05 PM0 commentsViews: 381
Share news

अब्बास रिजवी

dimpal

लखनऊ,  समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने समाजवादी पार्टी कार्यालय में पार्टी को घोषणा पत्र जारी किया। इस मौके पर उनके साथ सांसद डिम्पल यादव साथ थीं। उस समय वहां मुलायम सिंह यादव गैरहाजिर थे। कार्यक्रम के बाद मुलायम सिंह अपने साथी आजम खां के साथ आये। दोनों नेताओं के देर  से आने के पीछे मुलायमकी नाराजगी बताई जा रही है।

घोषणापत्र जारी करते समय अखिलेश यादव ने  सपा सरकार की उपलब्यिों को गिनाते हुए कहा  समाजवादी पेंशन सीधे अकांउट में भेजने की योजना। वोकेशनल ट्रेनिंग सेंटर बनाने का काम भी करेंगे। व्यापारियों की सुरक्षा की गारंटी लेगी सरकार। अगली सरकार में मेट्रो से बैठकर बजट पेश करने जाऊँगा। गांव और मजरों का विधुतीकरण कार्य कराएँगे। गाँव में भी 24 घंटे बिजली पहुँचाने का काम करेंगे।

अखिलेश ने घोषणापत्र को विस्तार देते हुए कहा कि गाँव में जानवरों के इलाज के लिए भी एम्बुलेंस पहुँचेगी। 1 करोड़ लोगों को 1000 रूपये की पेंशन दी जायेगी। महिलाओं को मुफ्त में प्रेशर कुकर दिया जाएगा ताकि खाना बनाने में कम समय लगे। हर जिले को फोरलेन से जोड़ने का सरकार का संकल्प। प्राइमरी स्कूल में बच्चों को हर महीने एक लीटर घी मिलेगा। 1 करोड़ 40 लाख रजिस्ट्रेशन हुए है समाजवादी स्मार्टफोन के लिए।

उन्होंने अंत में कहा कि सभी प्रत्याशी अपने – अपने क्षेत्र का रोड मैप बनवाएं। समाजवादी किसान कोष की स्थापना होगी। समाजवादी लोग 300 सीटें जीतकर सरकार बनाएंगे। असंगठित क्षेत्र के मजदूरों के लिए योजना लागू होगी। अल्पसंख्यकों के कौशल विकास पर जोर दिया जाएगा। भदोही के बुनकरों के लिए बाजार दिया था। वरिष्ठ नागरिकों के लिए ओल्ड ऐज होम बनवाएंगे। महिलाओं के लिए रोडवेज बस में आधा किराया होगा। समाजवादी लोग 300 सीटें जीतकर सरकार बनाएंगे। असंगठित क्षेत्र के मजदूरों के लिए योजना लागू होगी। अल्पसंख्यकों के कौशल विकास पर जोर दिया जाएगा। भदोही के बुनकरों के लिए बाजार दिया था

Leave a Reply