स्कूल से घर लौट रहे भाई बहन को ट्रैक्टर ने कुचला, बहन की मौत, भाई ज़ख़्मी

August 29, 2017 8:12 PM0 commentsViews: 693
Share news

नजीर मलिक

घर पर रखी मोनी की लाश और रोते परिजन

सिद्धार्थनगर। उस्का थाना क्षेत्र में ग्राम मुड़िला के करीब आज दोहर स्कूल से लौट रहे दो बच्चे ट्रैक्टर की चपेट में आ गये। जिसमें बारह साल की एक बालिका की मौके पर मौत हो गई और एक लड़का घायल हो गया। घटना के बाद ट्रैक्टर चालक को गिरफ़्तार कर लिया गया है।  दोनों सगे भाई बहन थे। मृत बालिका का नाम मोनी पुत्री प्रकाश है। वह रमपुरवा गांव की थी।

बताया जाता है कि मोनी आज दोपहर एक बजे छोटे भाई प्रकाश के साथ सोहांस से पढ़ कर वापस रमपुरवा गांव आ रही थी। दोनों भाई बहन साइकिल पर थे। अभी वह मुड़िला और इमिलिहा गांव के करीब पहुँचे ही थे, कि सामने से आता हुआ ट्रैक्टर अचानक असंतुलित हो गया और दोनों को रौंद दिया।  इस घटना में मोनी उर्फ़ लक्ष्मी बुरी तरह कुचल गई। जिजसे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। बाद में चालक को पकड़ लिया गया। लड़के को हलकी चोट आई है। उसका इलाज चल रहा है।

 

Leave a Reply