भाजपा में लौटीं अस्मिता, बोलीं– घर वापस आकर अच्छा लग रहा

December 13, 2016 2:14 PM0 commentsViews: 700
Share news

––– समर्थकों ने किया अस्मिता का भव्य स्वागत

प्रचंड सिंह गहरवार   

asmita

गोरखपुर। चिल्लूपार व गोला उपनगर के लोगों के साथ लगाव एवं अपनापन है। मैं कहीं भी रही, यहां के लोगों की याद हमेशा सालती रही। कुछ दिनों के लिए भटक गयी थी लेकिन आप का प्यार व दुलार पाने फिर वापस आयी हूं।

उक्त बातें भाजपा महिला नेत्री अस्मिता चन्द ने कहा। वह गोला उपनगर स्थित कसौधन मैरिज हाल में आयोजित नागरिक अभिनन्दन समारोह को बतौर मुख्य अतिथि सम्बोधित कर रही थीं। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी के नेतृत्व में देश बदल रहा है और वह दिन दूर नहीं जब काला धन, भ्रष्टाचार व अपराध में संलिप्त लोग जेल के शिकंजों में होंगे।

उन्होंने कहा कि पीएम मोदी ने गरीबों की खुशहाली के लिए अनेक कल्याणकारी योजनाएं संचालित किया है। जिससे जनता भाजपा की तरफ आशान्वित होकर देख रही है और आगामी 2017 के विधान सभा चुनाव में आप हम कार्यकर्ताओं की बदौलत हर तरफ कमल खिलेगा।

कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए जिला सहकारी बैंक के पूर्व चेयरमैन रणविजय चन्द ने कहा कि अस्मिता क्षेत्र की अस्मिता है। मेरे परिवार का दुर्भाग्य था, उस बार टिकट नहीं मिला, पुन: दस वर्ष बाद भाजपा में वापसी हुई है। अब क्षेत्र के लोगों के बीच रहकर उनकी सेवा करना है।

कार्यक्रम को भाजपा के पूर्व मण्डल अध्यक्ष रुद्रशंकर भारती व विष्णुप्रसाद जायसवाल, उदयशंकर गुप्ता, सभासद सुदर्शन कसौधन, अशोक वर्मा ने सम्बोधित करते हुए कहा कि अस्मिता की मेहनत थी कि भाजपा ने दस वर्ष पूर्व गोला उपनगर में अध्यक्ष व सभासद की सभी सीटे जीत कर रिकार्ड कायम किया था। पार्टी ने विधान सभा का टिकट दिया तो गोला के कार्यकर्ता उन्हें जीता कर व्याज सहित चुकता कर देंगे।

इसके पूर्व दस साल बाद पुन: भाजपा में शामिल होने क बाद क्षेत्र में आगमन पर  अस्मिता चंद के स्वागत में पर समर्थकों ने जगह-जगह बैण्डबाजा के साथ फूल मालाओं से लाद कर स्वागत किया।

 इस अवसर पर देवेन्द्र चन्द, रणविजय सिंह, दीना यादव, रत्ना देवी, निर्मला, लालमती, ममता, दुग्रेश, रामधारी यादव, राजाराम, शुदर्शन, सुभाष पाण्डेय, बबलू राय, श्यामबिहारी मिश्रा, राकेश वर्मा, दुग्रेश वर्मा, रिंकू वर्मा, अशोक सोनकर, संजय मद्धेशिया आदि सहित सैकड़ों लोग उपस्थित थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व मण्डल अध्यक्ष मारकण्डेय उमर व संचालन भाजपा नेता शत्रुध्न कसौधन ने किया।

Leave a Reply