जन्मजयंती: जिला मुख्यालय पर निकाली गई भगवान परशुराम की भव्य शोभा यात्रा

April 22, 2023 5:12 PM0 commentsViews: 313
Share news

कुत्सित कलंक का बोध नही छोड़ेंगे!

हम लिए बिना प्रतिशोध नही छोड़ेंगे!

अरि का विरोध अवरोध नही छोड़ेंगे!

जबतक जीवित हैं क्रोध नही छोड़ेंगे!

अजीत सिंह

सिद्धार्थनगर। भगवान विष्णु के छठे अवतार भगवान पशुराम के जन्म जयंती अवसर पर जिला मुख्यालय के बुद्धिजीवियों ने विशाल शोभायात्रा निकाला। यात्रा शहर के सनई स्थित ब्राम्हण महासभा रा. के जिला कार्यालय से स्टार्ट होकर अशोक मार्ग होते नगर भ्रमण कर लोहिया कला भवन में स्वागत अभिनन्दन समारोह में परिवर्तित कर समापन किया गया।
शोभायात्रा की अगुवाई सर्वजन हित पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व अखिल भारतीय ब्राम्हण महासभा रा. के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष पं. श्यामनारायण चौबे ने किया। श्री चौबे ने कहा कि ब्राह्मण शिरोमणि शस्त्र और शास्त्र के समन्वय तथा पराक्रम के प्रतीक भगवान विष्णु के छठे अवतार भगवान परशुराम जी के जन्मोत्सव की आप सभी  को  हार्दिक बधाई व शुभकामनाएं। भगवान परशुराम जी की कृपा सारे संसार पर निरंतर बनी रहे।
इस कार्यक्रम की सफलता के लिए लोगों ने महासभा के जिलाध्यक्ष पंडित सुधीर पाण्डेय उर्फ़ फरसा बाबा की भूरी भूरी प्रसंशा की गई। मंच पर महिला सभा की अध्यक्ष विनीता चतुर्वेदी ने स्वागत भाषण किया और महिला सशक्तिकरण पर वृहद प्रकाश डाला। कार्यकम में जिले के वरिष्ठ ठेकेदार ओम प्रकाश चौबे और युवा समाज सेवी पियूष चौबे, सनी उपाध्याय, विकाश पाण्डेय उर्फ़ वत्स, आशीष शुक्ला, राजू पाण्डेय, मनोज सिंह, हर्ष मिश्रा आदि की भूमिका सराहनीय रही। संचालन विनायकांत मिश्रा ने किया।
अक्षय तृतीया को पड़ने वाले भगवान परशुराम जयंती कार्यक्रम में ब्राह्मण महासभा के लिए निरंतर 25 वर्ष से कार्य करने वाले अखिलेस्वर शुक्ला ने भाषण से सबका मन मोह लिया, ठेकेदार रामशंकर उर्फ़ काका पाठक, प्रेम पाण्डेय, राजू चौबे, पूर्व ब्लाक प्रमुख प्रभात शुक्ला, अजय शुक्ला, अमरेंद्र पाण्डे, कमलेश दुबे, सीमा मिश्रा, महेश द्विवेदी, विनोद शुक्ला, पवन उपाध्याय, राकेश मिश्रा, सुकऊ पाण्डेय, राम कृष्ण पाण्डेय, राकेश सिंह, करण सिंह, सूरज अग्रहरी, नवीन चौबे सहित भारी संख्या में युवा पीढ़ी के लोग उपस्थित रहे।
इसके आलावा जोगिया ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि श्रीष चौधरी उर्फ़ पिंटू, राकेश दत्त त्रिपाठी, विक्की रस्तोगी, पंडित विपिन मिश्र, दीपक बाबा हिंदुस्तानी, गोलू उपाध्याय, गोलू यादव की सहभागिता काबिले तारीफ रही।
डा. सीमा मिश्रा ने भगवान परशुराम पर स्वयं रचित कविता वाचन कर कार्यक्रम को आगे बढ़ाया तत्पश्चात ब्राम्हण सभा के नेता विनोद शुक्ला, आशा शुक्ला ने भजन गाया व अन्य कई वक्ताओं ने भगवान परशुराम द्वारा समाज हित में किये गये कार्यो पर प्रकश डाला और देर शाम कार्यक्रम का समापन हुआ।
इससे पहले कार्यक्रम में शामिल सभी लोगों को हाईडिल तिराहे पर राजू पाण्डेय, मनोज सिंह, प्रभात शुक्ला, हर्ष मिश्रा आदि द्वारा जलपान कराया गया। जिले मे युवा पंडित अविनाश शुक्ला बूढ़ा परिक्षेत्र से भारी संख्या में युवाओं की रैली लेकर मुख्यालय मुख्यालय के इस कार्यक्रम में शामिल हुए। जिसकी काफी लोगों ने सराहना की।

Leave a Reply