भगवान परशुराम का फरसा संहार का ही नहीं अपितु सुरक्षा का प्रतीक है- सांसद पाल

May 3, 2022 5:39 PM0 commentsViews: 657
Share news

अजीत सिंह

सिद्धार्थनगर। अक्षय तृतीया तिथि पर अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा (रा) सिद्धार्थनगर द्वारा भगवान परशुराम के जन्मोत्सव जयंती अवसर पर विशाल शोभायात्रा निकाला गया एवं कार्यक्रम का समापन लोहिया कला भवन में एक संगोष्ठी करके किया गया। शोभायात्रा पिपरा पांडेय के जिला कार्यालय से नगर भ्रमण करते हुए लोहिया कला भवन में समापन किया गया। समापन कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में लोकप्रिय सांसद जगदंबिका पाल, सदर विधायक श्यामधनी राही उपस्थित रहे।


कार्यक्रम की अध्यक्षता अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा (रा) के जिलाध्यक्ष प. सुधीर पांडेय उर्फ फरसा बाबा तथा संचालन विजयकांत मिश्रा ने किया।

उक्त अवसर पर सांसद जगदंबिका पाल ने कहा कि अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा का राष्ट्रीय संरक्षक होने के नाते मुझे संपूर्ण देश में विभिन्न मंचों पर अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा (रा) द्वारा सम्मान प्राप्त होता है, जिसके लिए मैं आभारी हूं। यह संगठन संस्कार और संस्कृति का संगठन है। अ. भा. ब्रा. म. किसी भी अन्याय के संबंध में आवाज उठाने के लिए समाज में सदैव खड़ा मिलता है। अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा (रा) ने हमारी भाजपा की सरकार बनाने में भी सहयोग किया है, जो कि अतुलनीय है। भगवान परशुराम जी के गुणों का अनुसरण संपूर्ण समाज करें यह हम सभी के लिए गौरव का विषय है। भगवान परशुराम का फरसा संहार का ही नहीं अपितु सुरक्षा का प्रतीक है।

अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा (रा) के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष पंडित श्यामनारायण चौबे ने संबोधित करते हुए कहा कि हमारा संगठन सर्वजन के हित में सदैव तत्पर रहता है, आज इस विशाल शोभा यात्रा के माध्यम से हम ने समाज को जागृत करने का काम किया है। भगवान परशुराम के शौर्य, बल, साधना एवं दूरदर्शी प्रवृत्ति हम सभी के लिए अनुसरणीय है। अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा (रा) के जिला अध्यक्ष पंडित सुधीर पाण्डेय उर्फ फरसा बाबा ने सभी को शोभा यात्रा में सम्मिलित होने एवं कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए आभार प्रकट किया।

उक्त अवसर पर पूर्व प्रमुख राजू सिंह, प्रधान संघ के जिला अध्यक्ष पवन मिश्रा, नौगढ़ ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि राजेश मिश्रा, वरिष्ठ अधिवक्ता रामेश्वर पाण्डेय, प्रधान संघ नौगढ़ ब्लॉक के अध्यक्ष गंगा मिश्रा, रजत चौबे, चंद्रकांत चतुर्वेदी, सिद्धार्थ शुक्ला, विनीता चतुर्वेदी, आशीष पाण्डेय, मनोज चौबे, आशीष शुक्ला, राकेश पांडे, राजू चौबे, नवीन चौबे, बृजेश दबे ,अविनाश शुक्ला, विकास पाण्डेय, शशांक त्रिपाठी, अमरेंद्र पाण्डेय, सुनील पाण्डेय, धनन्जय पाण्डेय, बबलू त्रिपाठी अन्य विप्र समाज उपस्थित रहे।

Leave a Reply