गोकथा एवं कामधेनू महायज्ञ की तैयारियां जोरों पर, 3 से 7 फरवरी तक चलेगी कथा

January 24, 2016 11:16 AM0 commentsViews: 117
Share news

संजीव श्रीवास्तव

कैलाश मणि त्रिपाठी

कैलाश मणि त्रिपाठी

पूर्वांचल में पहली बार सिद्धार्थनगर में 3 से 7 फरवरी तक गोकथा एवं कामधेनू महायज्ञ का आयोजन किया जा रहा है। इसकी तैयारियां जोर-शोर से चल रही है। आयोजन मंडल के सदस्य जनसम्पर्क अभियान को लेकर पूरी तरह से सचेत हैं। आयोजन स्थल तहसील परिसर है। जहां पर प्रसिद्ध संत गोपाल मणि द्वारा कक्षा सुनायी जायेगी।

यह जानकारी आयोजन मंडल के सक्रिय सदस्य कैलाश मणि त्रिपाठी ने दी है। उन्होंने बताया कि आयोजन को सफल बनाने के लिए बर्डपुर में हरिशचन्द्र अग्रहरि, ओमप्रकाश यादव, लोटन में डा. प्रेम कुमार, विजय प्रकाश पांडेय, प्रमोद कुमार द्विवेदी हरीश पांडेय, विरेन्द्र पांडेय, सुरेन्द्र, देवकीनंदन, आद्या दूबे लगे हुए हैं।

जनपद मुख्यालय पर सम्पर्क के लिए गिरिजाशंकर पांडेय, जयंत पांडेय, रामकरन गुप्ता, भगवतमणि, जगतमणि, अभिमन्यु, राजकुमार मिश्रा, बुद्धेश प्रसाद, सुनील गुप्ता, प्रहलाद चौरसिया, विनय त्रिपाठी, गोविंद पांडेय, जटाशंकर पांडेय, जगदीश कसौधन, शिवेन्द्र पांडेय, रत्नप्रकाश त्रिपाठी, उदयभान मिश्रा, विनय पांडेय उमेश मिश्रा को जिम्मेदारी सौंपी गयी है।

उन्होंने बताया कि शोहरतगढ़ में जनसम्पर्क कार्य को सुधीर श्रीवास्तव, राममिलन त्रिपाठी, महेन्द्र कुमार शर्मा, सुभाष गुप्ता बखूबी अंजाम दे रहे है। उसका बाजार क्षेत्र में जनसम्पर्क की जिम्मेदारी सभासद सरस्वती देवी, राकेश त्रिपाठी, राकेश पांडेय को सौंपी गयी है। इसी प्रकार थरौली व दक्षिणी नगर क्षेत्र को जोड़ने के लिए अंकित त्रिपाठी, विजय चौधरी, रमाकांत त्रिपाठी, डा. सूर्य प्रकाश मणि त्रिपाठी, अरविंद कुमार एवं महंत सुनील कुमार आदि को जिम्मेदारी सौंपी गयी है।उन्होंने बताया कि शीघ्र ही क्षेत्र में गौकथा रथ भी रवाना की जायेगी।

Leave a Reply