राजकीय वाहन चालक संघ के चुनाव में जयराम सिंह अध्यक्ष, आनंद सिंह महामंत्री चुने गए

April 24, 2022 6:01 PM0 commentsViews: 227
Share news

अजीत सिंह

सिद्धार्थनगर। राजकीय वाहन चालक महासंघ जिला कार्यकारिणी के चुनाव में आम सहमति से सभी पदों पर निर्विरोध चयन हुआ। जयराम सिंह जिलाध्यक्ष, आनंद कुमार सिंह जिला मंत्री निर्वाचित हुए। इस मौके पर सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई गई।

रविवार को सीएमओ कार्यालय परिसर में स्थित अचल प्रशिक्षण केंद्र के सभागार में राजकीय वाहन चालक महासंघ के सदस्यों की बैठक हुई। इस दौरान नई कार्यकारिणी के चुनाव पर विचार-विमर्श हुआ। राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के जिलाध्यक्ष अनिल सिंह, पेंशनर एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष अवधेश यादव के देखरेख में हुए सभी पदों पर निर्विरोध चयन हुआ।

 

गणेश वर्मा संरक्षक, जयराम सिंह जिलाध्यक्ष, आनंद कुमार सिंह जिला मंत्री, घनश्याम वरिष्ठ उपाध्यक्ष, भगौती उपाध्यक्ष, सत्येंद्र कुमार संयुक्त मंत्री, राजेश गौड़ संगठन मंत्री, सत्य प्रकाश सिंह प्रचार मंत्री, पृथ्वी राज कोषाध्यक्ष मंजेश संयुक्त मंत्री, रवींद्र शाही आडीटर चुने गए। जबकि सुभाष चंद्र रावत, चंद्रभान, मनोज, दिव्यशक्ति, देवेंद्र कुमार को कार्यकारिणी सदस्य बनाया गया।

 

अंत में सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई गई। नवनिर्वाचित अध्यक्ष जयराम सिंह ने आभार जताते हुए कहा कि संगठन को गतिशील बनाने के लिए पूरे जिले में सघन सदस्यता अभियान चलाया जाएगा। महामंत्री आनंद कुमार सिंह ने कहा कि संवर्ग के हितों को लेकर हर स्तर पर संघर्ष किया जाएगा। साथियों के मान-सम्मान से कोई समझौता नहीं होगा।

Leave a Reply