डुमरियागंज ग्रापए के चुनाव में राजेश पाण्डेय अध्यक्ष और असगर जमील महामंत्री बने

July 31, 2020 2:21 PM0 commentsViews: 346
Share news

अजीत सिंह 

डुमरियागंज।  डुमरियागंज स्थित नगर पंचायत सभागार में  ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन तहसील इकाई डुमरियागंज की एक बैठक जिला संयोजक आलोक श्रीवास्तव की अध्यक्षता में आयोजित की गई। जिसमें नई कार्यकारिणी के गठन को लेकर चर्चा। जिसमें संगठन की नई कमेंटी का  सर्वसम्मति से चुनाव हुआ। नवगठित कमेंटी में राजेश पाण्डेय को अध्यक्ष व असगर जमील रिजवी को महामंत्री चुना गया है।

बताया जाता है कि  प्रत्याशियों  द्वारा दावेदारी प्रस्तुत किए जाने के बाद सभी सदस्यों ने संबंधित पदों के लिए दावेदारी करने वाले प्रत्याशियों के पक्ष में सहमति दी। फलस्वरूप राजेश पाण्डेय को तहसील अध्यक्ष व असगर जमील रिजवी को महामंत्री के अलावा उपाध्यक्ष पद पर भूपेंद्र त्रिपाठी, वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर अजय कुमार तिवारी, कनिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर इंतजार हैदर, कोषाध्यक्ष पद पर आफताब आलम, ऑडिटर पद पर काजी रहमतुल्लाह, मीडिया प्रभारी अजितेश सिंह को चुना गया।

जबकि कार्यकारिणी सदस्य के रूप में मनोज शुक्ला, अनुराग श्रीवास्तव, विवेक श्रीवास्तव, ज्ञानेश्वर पाण्डेय, नसीम अहमद, राकेश यादव, रुहेल अहमद, अफजान फारूकी को नामित किया गया है। निर्वाचन प्रक्रिया पूरी होने के बाद पदाधिकारियों ने अपनी जिम्मेदारियों का इमानदारी पूर्वक निर्वहन करने का भरोसा दिलाया। ठाकुर मिश्रा, पप्पू रिजवी व रविन्द्र गुप्ता, मोहम्मद रिजवी चुनाव अधिकारी रहे।

Leave a Reply