घटी जीएसटी मिला उपहार धन्यवाद मोदी योगी सरकार- श्यामधनी राही
अजीत सिंह
सिद्धार्थनगर। नगर पंचायत उसका बाजार सभागार में आत्मनिर्भर भारत व NextGenGST विषय पर आयोजित संगोष्ठी में सम्मिलित होकर अपने विचार रखे। इस दौरान मुख्य अतिथि के रूप में जनपद महाराजगंज प्रभारी राम जियावन मौर्या का और विशिष्ठ अतिथि सदर विधायक श्यामधनी राही का सारगर्भित संबोधन हुआ।
उक्त अवसर पर उपस्थित लोगों को सम्बोधित करते हुए सदर विधायक श्यामधनी राही ने कहा कि जीएसटी दर कम करके मोदी जी ने भारत की जनता को उपहार दिया है और योगी जी उत्तर प्रदेश मे माफिया राज पर जीरो टालरेन्स का कार्य कर रहे हैं और यह उपहार आजीवन है। हम जनता की तरफ से मोदी जी और योगी जी का आभार और धन्यवाद ज्ञापित करते हैं।
मुख्य अतिथि व सदर विधायक श्यामधनी राही ने उसका बाजार में व्यापारीयों से मिलकर जीएसटी के बारे संवाद भी किया। कार्यक्रम में नगर पंचायत अध्यक्ष हेमंत जायसवाल, जिला संयोजक दीपक मौर्या, घनश्याम मिश्रा, जिला पदाधिकारी सच्चिदानंद चतुर्वेदी, सतेंद्र पाण्डेय, मण्डल अध्यक्ष राजेश आर्या, व्यापार मंडल अध्यक्ष राजकमल, सहित उसका बाजार के व्यापारी एवं गणमान्य लोग प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।





