पुलिस ने गुमनाम औरत की लाश को जमीन से खोद कर निकाला

April 21, 2017 3:35 PM0 commentsViews: 695
Share news

एम. आरिफ

456

इटवा, सिद्धार्थनगर। मुकामी थाना क्षेत्र में महिला को कत्ल कर छिपा दी गई महिला की लाश मिली है। इस घटना से पूरे इलाके में सनसनी छा गई है।पुलिस मामले की जांच कर रही है। मामला बगहवा गांव का है। लाश आज शुक्रवार को बरामद की गई है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

बताया जाता है कि इटवा थाने के बगहवा गांव में नदी के पास एक महिला को मार कर किसी ने शव को वहीं नदी के किनारे दफना दिया था। आज महिला के शव का थोड़ा सा हिस्सा बाहर निकला देख कर किसी ने इटवा पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर शव को खोद कर निकाला।

जानकारी के मुताबिक शव लगभग सड़ चुका था। उससे बदबू आ रही थी। उसकी पहचान कर पाना भी मुश्किल था। पुलिस का मानना है कि महिला को मार कर यहीं दफन कर हत्यारे चले गये होंगे। पुलिस ने शव का कब्जे में लेकर पोस्ट मार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच में जुट गई है। इस हादसे की इलाके में खूब चर्चा है।

 

Leave a Reply