हर घर तिरंगा अभियान को ऐतिहासिक बनाने के लिए भाजयुमो ने निकली रैली

August 9, 2022 12:46 PM0 commentsViews: 273
Share news

अजीत सिंह

सिद्धार्थनगर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर आजादी के अमृत महोत्सव में संपूर्ण देश में आयोजित होने वाले हर घर तिरंगा अभियान को ऐतिहासिक बनाने के लिए शोहरतगढ़ विधानसभा में भारतीय जनता युवा मोर्चा द्वारा आज बाइक रैली निकाली गई। रैली कपिया चौराहे से शुरू होकर चिल्हिया चौराहे से होते हुए बानगंगा चौराहे तक पहुंची।

सैकड़ों उत्साहित कार्यकर्ता हाथ में तिरंगा लिए भारत माता की जय, वंदे मातरम, वीर सेनानी अमर रहे, भारतीय जनता पार्टी जिदाबाद जैसे नारे लगते रहे। बाइक रैली भाजयुमो मंडल अध्यक्ष दीपचंद साहनी की अध्यक्षता में निकाली गई। इस कार्यक्रम के संयोजक विजय गुप्ता एवं संचालन चंदन पांडये ने किया।

रैली के समापन अवसर पर कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए भाजयुमो के जिला उपाध्यक्ष नीलेश चौधरी ने कहा कि 13 से 15 अगस्त के बीच देश के सभी सम्मानित देशभक्त नागरिक अपने-अपने घर पर तिरंगा फहरायेंगे और आजादी के अमृत उत्सव को महोत्सव के रूप में मनाएंगे, बाइक रैली के माध्यम से समाज के लोगों को हम जागृत कर रहे हैं और आह्वान कर रहे हैं कि निश्चित रूप से हम सभी अपने-अपने घर पर तिरंगा फाहराएं, देश के अमर सेनानियों को याद करें और सच्ची श्रद्धांजलि अर्पित करें।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से राहुल गुप्ता, लाल चन्द साहनी, घनश्याम साहनी, टिमल राम, अनिल कुमार, उमेश कुमार, फूल चन्द साहनी, अजय, प्रिंस, अनिल तिवारी, गणेश चौरसिया, सिकन्दर भारती, केशव, रोहित सहित भाजपा के तमाम कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Reply