क्षत्रिय महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष कुंवर हरिवंश सिंह का गोरखपुर में जोरदार स्वागत

May 24, 2023 8:00 PM0 commentsViews: 301
Share news

अजीत सिंह 

गोरखरपुर। अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष कुंवर हरिवंश सिंह का दिनांक 22 मई को बिहार के जनपद गोपालगंज में कार्यक्रम मे समीलित होने के लिए पहले गोरखपुर एयरपोर्ट पर क्षत्रिय महासभा के गोरखर यूनिट द्वारा माला पहनाकर जोरदार स्वागत किया गया।

स्वागत के उपरांत राष्ट्रीय अध्यक्ष कसया होते हुए गोपालगंज के लिए प्रस्थान कर गये। जनपद कुशीनगर की टीम हाटा में महाराणा प्रताप मूर्ति के पास एकत्रित थी जहां उनका भव्य स्वागत किया गया। वहां पर महाराणा प्रताप की मूर्ति पर माल्यार्पण के उपरांत राष्ट्रीय अध्यक्ष गोपालगंज के लिए प्रस्थान कर गए।

गोरखपुर एयरपोर्ट पर स्वागत करने वालों में राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सुनील सिंह, प्रदेश उपाध्यक्ष यूथ विंग दुर्गेश सिंह चंचल, प्रदेश महामंत्री रणबीर सिंह, प्रदेश मंत्री सुनील सिंह, मनीष सिंह, बिहार मंडल प्रदेश उपाध्यक्ष अनिल सिंह, गोपालगंज महामंत्री मंडल अध्यक्ष उग्रसेन सिंह, मंडल महामंत्री पियूष प्रताप सिंह, अरुण सिंह महानगर मंडल, महानगर अध्यक्ष महिला प्रकोष्ठ श्रीमती रीता सिंह, सरिता सिंह, गोरखपुर प्रभारी विषय मंडल आलोक सिंह, शिक्षा प्रकोष्ठ अध्यक्ष मानवेंद्र प्रताप सिंह, पोस्ट मंडल कोषाध्यक्ष सुभाष सिंह, आशीष सिंह, विनीत, रामभवन, गौरव, संजय सिंह, अरुण सिंह सहित कई लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply