हसन ताकीब बने नगर विकास कर्मचारी परिषद के प्रदेश उपाध्यक्ष
— हसन तक़ीब के उपाध्यक्ष बनने पर लगा बधाइयों का तांता
— जुझारू सोशल वर्कर तक़ीब रिज़वी के पुत्र हैं हसन तक़ीब
अजीत सिंह
सिद्धार्थनगर। नगर विकास कर्मचारी परिषद उत्तर प्रदेश में डुमरियागंज के रहने वाले सैय्यद हसन ताकीब रिजवी को प्रदेश उपाध्यक्ष की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है। उनके प्रदेश उपाध्यक्ष बनाए जाने की खबर से कर्मचारियों में खुशी की लहर है। इस घोषणा के बाद उन्हें बधाईयों का तांता लगा हुआ है। हसन तक़ीब जिले के वरिष्ठ राजनीतिज्ञ और सोशल वर्कर सैयद तक़ीब रिज़वी के पुत्र हैं। जो खुद अनेक संगठनों से जुड़े रहे हैं।
प्रदेश इकाई में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिलने पर परिषद के पदाधिकारियों एवं कर्मचारियों का आभार व्यक्त करते हुए सैय्यद हसन ताकीब रिजवी ने कहा है कि संगठन की मजबूती कर्मचारियों के हितों की रक्षा तथा उनकी समस्याओं को उचित मंच तक पहुंचाने के लिए वे पूरी निष्ठा और ईमानदारी से कार्य करेंगे।
उन्होंने कहा कि कर्मचारियों की समस्याओं का समाधान, उनके अधिकारों की रक्षा और संगठन को और अधिक मजबूत बनाना उनकी प्राथमिकताओं में शामिल रहेगा। उन्होंने परिषद् के सभी पदाधिकारियों एवं सदस्यों से एकजुट होकर कर्मचारी हित में कार्य करने की अपील की।
सैय्यद हसन ताकीब रिजवी के प्रदेश उपाध्यक्ष बनने पर कर्मचारी, सहयोगियों एवं शुभचिंतकों ने उन्हें बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल कार्यकाल की कामना की। बधाई देने वालों में निकाय कर्मी महंथ मिश्रा सहित अर्पित द्विवेदी, राजेश जायसवाल, विवेक, राम गोपाल, रतन, संतोष, शंभू, रजनीश, विकास, सुधांशु, अनूप, आनंद, कमलेश, ऋषभ सहित अनेक कर्मचारी शामिल रहे।





