डांसर को मार कर हत्यारों ने शव को पेड़ से लटका दिया, दुष्कर्म का संदेह

November 30, 2022 1:49 PM0 commentsViews: 771
Share news

नजीर मलिक

सिद्धार्थनगर।मोहाना थाना क्षेत्र के ग्राम डफालीपुर गांव के बाहर बाग में फंदे के सहारे एक महिला का लटकता हुआ शव पाया गया है। ग्रामीणें ने घटना की जानकारी मोहाना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों के सहयोग से शव को नीचे उतरवाया। हाथ पीछे से बंधा हुआ था और चेहरे पर खून के छींटे पड़े थे।  पहली ही नजर में देख कर लग जाता था की हत्यारों ने उसका कत्ल कर पेड से लटका दिया है। उसके साथ दुष्कर्म की आशंका से भी इंकार नहीं किया जा सकता है। महिला की शिनाख्त के प्रयास किये जा रहे हैं।  आशंका है कि वह एक डांसर थी। इस घटना से क्षेत्र में सनसनी मच गई है।

जानकारी के अनुसार आज सुबह जब कुछ लोग शंका निवृति के लिए गांव से बाहर निकले तो उन्होंने बांग में पेड़ की डाल से फंदे के सहारे लटक रहा एक शव देखा जो 22 वर्षीय एक युवती का था। युवती उनके गांव की नहीं थी। प्रत्यक्षदार्शियों के मुताबिक जिस प्रकार से युवती को लटकाया गया था। इससे प्रतीत हो रहा था कि मृत्य से पूर्व हत्यारे या हत्यारों से उसने काफी संघर्ष किया है। संघर्ष के निशान उसके शरीर पर दिख रहे थे। लगता था कि काफी जद्दोजहदके बाद ही उसकी हत्या की गई होगी। कुद लोगों के अनुसार हत्या की घटना से पूर्व उसके साथ दुष्कर्म से भी इनकार नहीं किया जा सकता है।

महिला के शरीर पर गौर करें तो इस घटना में दो से अधिक लोग शामिल रहेंगे होंगे। क्योंकि महिला स्वस्थ्य है और एक व्यक्ति वारदात को अंजाम नहीं दे सकता है। फिलहाल पुलिस ने शव के शिनाख्त की घंटो कोशिश की, लेकिन उसकी पहचान नहीं हो सकी। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

इस संबंध में एसपी अमित कुमार आनंद ने बताया कि प्रथम दृष्टया हत्या प्रतीत हो रहा है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस टीम मामले की जांच में लगी हुई है। मृतका

मरने वाली कहीं डांसर नहीं?

हालांकि 22 वर्षीया मृतका की शिनाख्त नहीं हो पा रही। मौके पर जुटी आस पास के गांवों की जनता ने भी उसे पहिचान पाने में असमर्थ रही। लेकिन उसके चेहरे पर लगी गहरे मेकअप की परतें और सलीके से बंधी कीमती साड़ी देख कर ऐसा लगता है कि वह कोई स्टेज डांसर थी और क्षेत्र की  किसी शादी में भाग लेने के लिए आई थी। प्रतीत होता है कि वहीं से उसका अपहरण कर उसकी हत्या और संभवतः उसे पूर्व उसकी हत्या भी की गई। बहरहाल वह कौन है और कहां की है तथा क्या उसके साथ दुष्कर्म भी हुआ, यह सब पुलिस जांच और पोस्ट मार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद ही पता चल सकेगा।

 

 

 

Leave a Reply