हिन्दू महासभा उत्तर प्रदेश की सभी सीटों पर लड़ेगी चुनाव – पंकज तिवारी

July 24, 2021 11:30 AM0 commentsViews: 224
Share news

निजाम अंसारी

शोहरतगढ़, सिद्धार्थनगर। भारत की संस्कृति परम्परा के आधार पर भारत मे हिन्दू लोक राज्य का निर्माण करना है। प्रदेश के मुखिया योगी आदित्यनाथ कई वर्षो से अखिल भारत हिन्दू महासभा के कार्यकर्ता थे। जो कई बार इस पार्टी से सांसद रह चुके हैं। जब से भारतीय जनता पार्टी की ओर से उत्तर प्रदेश का मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को बनाया गया हैं। तब से वे भाजपा की नीति पर चल रहे हैं। मगर हिन्दू महासभा भारत को हिन्दू राष्ट्र बनाने के लिए प्रतिबद्ध है। इसके लिए महासभा पूरे प्रदेश में अपने प्रत्याशी को चुनाव मैदान में उतारेगी।

उपराक्त आशय का विचार अखिल भारत हिन्दू महासभा की तरफ से कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए प्रदेश कार्यकारिणी अध्यक्ष पंकज तिवारी ने व्यक्त किया। वे क्षेत्र के गौहनिया चौराहे पर संगठन द्धारा आयाजित एक जनसभा को सम्बोधित कर रहे थे। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि बिना सत्ता के उनकी हिंदू राष्ट्र बनाने की कोशिश सफल नहीं होगी। आने वाले विधानसभा चुनाव में हिन्दू महा सभा सभी सीटों पर अपना प्रयासी उतारने जा रही हैं। सभी सीटों पर जीत दर्ज करके हिन्दू महा सभा सरकार बनायेगी। जो उत्तर प्रदेश से हिन्दू राष्ट बनाने एक बिगुल बजेगा।

कार्यक्रम के आयोजक प्रदेश प्रवक्ता दिवाकर विक्रम सिंह उर्फ सोनू सिंह ने कहा कि भजपा सरकार पूरे देश मे जाति पाति की राजनीति कर रही है। लोगो धर्म और जाति में बांट कर आपस मे लड़ाने का काम कर रही है। जो हिन्दू महासभा ऐसी तुष्टिकरण राजनीति का पूरा विरोध करती हैं। हिन्दू महा सभा सभी हिन्दू जाति को एक सूत्र लेकर चल रही हैं। जो एक हिन्दू राष्ट्र का निर्माण होने जा रहा है। ।

कार्यक्रम को प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. मुकेश अग्रवाल, प्रदेश महामंत्री सिद्धार्थ दुबे, प्रदेश  महिला सभा अध्यक्ष बबिता यादव, प्रदेश महामंत्री महिला विंग आरती यादव, प्रदेश मंत्री अश्वनी गुप्ता ने भी सम्बोधित किया।  इस दौरान सूरज त्रिपाठी, रामदेव कनौजिया, श्रीकांत पांडेय, नीरज शुक्ला, महेश पाण्डेय, रत्नेश सिंह, गिरजेश, योग्रन्द्र पाल आदि लोग मौजूद रहे।

 

Leave a Reply