जनपद के शिक्षक हिमांशु द्विवेदी को मिला अंतरराष्ट्रीय सम्मान
अजीत सिंह
सिद्धार्थनगर। जनपद के बेसिक शिक्षा परिषद के एक शिक्षक ने एक बड़ी उपलब्धि हासिल की है। उन्हें समाजसेवा व रक्तदान के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए प्रतिष्ठित पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। भनवापुर विकास खंड के प्राथमिक विद्यालय सेखुई गोवर्धन में कार्यरत शिक्षक हिमांशु द्विवेदी को समाजसेवा व रक्तदान के क्षेत्र में योगदान के लिए वर्ल्ड रिकॉर्ड ऑफ एक्सीलेंस पुरस्कार दिया गया।
यह पुरस्कार दिल्ली के भारत मंडपम में आयोजित तीन दिवसीय निफा रजत जयंती स्थापना समारोह के दौरान दिया गया। कार्यक्रम में जापान, मॉरीशस और इंग्लैंड से आए अतिथियों के साथ देश भर से समाजसेवी मौजूद थे। उन्होंने अपना सम्मान जनपद के शिक्षकों को समर्पित किया। उन्होंने शिक्षकों से रक्तदान और समाज सेवा में आगे आने की अपील की है।
उनकी इस उपलब्धि पर उप्र प्राथमिक शिक्षक संघ के प्रांतीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष राधेरमण त्रिपाठी, जिला मंत्री योगेंद्र पांडेय, जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष रामप्रकाश मिश्रा, कोषाध्यक्ष अभय कुमार श्रीवास्तव, उपाध्यक्ष रुपेश सिंह, इंद्रसेन सिंह, लालजी यादव, शिवाकांत दूबे व सुधाकर मिश्र सहित रामशंकर पांडेय, अब्दुल रऊफ आदि ने बधाई दिया है़।





