हिंदू सम्मेलन तथा खिचड़ी सहभोज कार्यक्रम सम्पन्न
अजीत सिंह
सिद्धार्थनगर। नगर पालिका अध्यक्ष गोविंद माधव की उपस्थिति में नगर क्षेत्र के थरौली बस्ती में मंगलवार को हिन्दू सम्मेलन और खिचड़ी सहभोज का आयोजन किया गया। जिसमें अधिक संख्या में लोगों ने सहभोज किया।
हिंदू सम्मेलन को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के सिद्धार्थनगर के जिला प्रचारक विशाल ने कहा कि हिन्दू समाज को तोड़ने के लिए मुगल काल में जातीय व्यवस्था को लाया गया था। जबकि भारत का पहचान हिंदुत्व से है और हिंदू समाज भारत को अपनी मां कहता और मानता है।
उन्होंने कहा कि खिचड़ी समरसता का पर्व है जो पूरे देश में बिना भेदभाव के कई नामों से एक साथ मनाया जाता है। हिंदू सदैव वसुधैव कुटुंबकम् की भावना से कार्य करता है।
इस कार्यक्रम में जिला सेवा प्रमुख नंदलाल, नगर कार्यवाह अभय, नगर प्रचारक अरुणेश, संतोष, दिलीप धर द्विवेदी, सभासद राजाराम, जंगबहादुर, सतीश आदि उपस्थित रहे।





