आने वाले चुनाव में इतिहास की वस्तु बन जायेगी सपा

September 5, 2015 11:00 AM0 commentsViews: 110
Share news

ishrar“बसपा नेता इसरार अहमद ने उत्तर प्रदेश सरकार को सभी मोर्चों पर फेल बताते हुए कहा है कि बिजली पानी की कमी और कानून व्यवस्था में आई गिरावट इस सरकार को अगे चुनाव में इतिहास की वस्तु बना देगी”

सिद्धार्थनगर में कपिलवस्तु पोस्ट से बात करते हुए इसरार अहमद ने कहा जनता बिजली पानी से त्रस्त है। किसानों को समय पर खाद बीज नहीं मिल पा रहा है। प्रदेश में हर तरफ अराजकता का माहौल है। चारों तरफ चोर लुटेरों की बन आयी है।

प्रदेश में कोई भी सुरक्षित नहीं रह गया है। उन्होंने कहा कि बसपा शासन में गुंडो ने प्रदेश छोड दिया था। बडे से बडे अपराधी की हिम्मत नहीं थी कि वह कानून व्यवस्था को चुनौती दे सके। यही नहीं पूरे प्रदेश में अमन था, भाईचारा था। साम्प्रदायिक तत्वों के हौसले टूट चुके थे।

बसपा नेता के मुताबिक वह ताकतें आज फिर सर उठा रही हैं। भाजपा से मिल कर सपा प्रेदेश में साम्प्रदायिक खेल खेल रही है। जनता सब समझती है। उसे मौके का इंतजार है। आगामी चुनाव में वह सपा को इतनी करारी शिकस्त देगी कि वह इतिहास की वस्तु बन जायेगी।

Leave a Reply