होली पर डुमरियागंज में बवाल, एक पीडित को पुलिस जीप से खींच कर पीटा, 5 गिरफतार

March 14, 2017 6:33 PM0 commentsViews: 4737
Share news

ikap नजीर मलिक

गुगल फोटो

गूगल फोटो

सिद्धार्थनगर (यूपी) के डुमरियागंज तहसील अंतर्गत ग्राम तरैना में होली के दिन रंग फेंकने की घटना को लेकर काफी बवाल हुआ। इस घटना में  घटना से साम्प्रदायिक तनाव फैल गया। प्रशासन ने बड़ी मुश्किल से हालात को काबू में किया। घटना में ग्राम प्रधान कलीम बुरी तरह घायल हैं। इसके अलावा दोनों पक्षों से आधा दर्जन लोगों के चोटिल होने की सूचना हैं।  मामले में दोनों तरफ से 14 लोगों के खिलाफ मुकदमा लिखा गया है।

 मिली जानकारी के मुताबिक कल होली के दिन तैरैना गांव में होली का पर्व मनाया जा रहा था। रंग खेलने के दौरान आरोप है कि एक समुदाय के कुछ हुड़दंगी ग्राम प्रधान को जम कर पीटा, उस पर उल्टी कुलहाड़ी से वार भी हुआ और वह बुरी तरह घायल हो गया। इसके बाद दोनों पक्षों में संघर्ष हुआ, जिसमें दोनों पक्षों के धुंधवारी मौर्य, शहाबुद्दीन व दीपक को भी वोटें आईं। वैसे कुछ लोग डीजे बजाने पर एतराज को झगड़े का करण बता रहे हैं, लेकिन पुलिस ने बपहली बात की पुष्टि की है।

बताते हैं कि इसके बाद माहौल साम्प्रदायिक हो गया। घटना को जानकार मौके पर भवानीगंज थाने की पुलिस पहुंच गई। बाद में वहां उच्चाधिकारी भी पहुंच गये। गौर तलब है कि पुलिस एक पीड़ित को अपनी जीप में बिठा कर ले जाने का प्रयास किया, मगर हुड़दंगियों ने उसे पुलिस वाहन से घसीट कर नीचे खींचा और पुनः उसकी जम कर पिटाई की। पुलिस ने मुश्किल से उसे दुबारा बचाया।

बाद में उसे बस्ती जिला अस्पताल में दाखिल किया गया, जहां इलाज के बाद उसकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। घटना से  क्षेत्र में उत्तेजना है। फिलहाल पुलिस प्रशासन हालात पर निगाह रखे हुए है। समाचार लिखे जाने तक वहां दो थानों की पुलिस और पैरा मिलेट्री फोर्स तैनात कर दी गई है। स्थिति नियंत्रण में हैं।

Leave a Reply