बेटा नहीं पैदा किया तो पत्नी का गला दबा कर कत्ल का डाला

May 17, 2016 9:15 AM0 commentsViews: 316
Share news

नजीर मलिक

kunda

सिद्धार्थनगर। सावित्री ने लगातार तीन बेटियां पैदा की, तो उसके पति विनोद ने गला दबा कर उसकी हत्या कर दी। हैवानियत भरा यह मामला खेसरहा थाने के गेंगटा गांव का है। पुलिस ने विनोद को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। घटना की इलाके में बहुत चर्चा है।

बताया जाता है कि गत रविवार को विनोद ने सुनीता की पिटाई की थी।  गांवा वालों ने उसे एम्बुलेंस के जरिए अस्पताल पहुंचाया। सोमवार को वह घर आई। उसके कुछ देर बाद ही घर में छत से लटकती सावित्री की लाश मिली।

घटना की जानकारी के बाद महाराजंज जिले के थाना बृजमनगंज के ग्राम मल्लाह टोला से सावित्री का बाप मौके पर पहुंचा और विनोद के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कराया। इस बारे में एसओ सुरेंन्द्र शर्मा ने बताया कि विनोद को गिरफ्तार कर लिया गया है। मामले की जाच जारी है।

क्या है पूरा मामला

दरअसल सावित्री सात साल पहले ब्याह कर विनोद के घर आई थी। एक साल बाद ही उसने एक पुत्री रूपा का जन्म दिया। तीन साल बाद उसने दूसरी पुत्री करीना को जन्म दिया। ग्रामीण बताते हैं कि दो पुत्रियों के जन्म के बाद से ही विनोद अपनी पत्नी सावित्री को मारने पीटने लगा था।

जानकारों का कहना है कि 3 माह पहले सावित्री को फिर लड़की हुई। इसके बाद तो विनोद उसे रोज पीटने लगा। रविवार को भी उसने सावित्री को जम कर मारा पीटा था। सोमवार को अस्पताल से लौटने के बाद उसकी लाश मिली।

बेटा नहीं पैदा होने पर हुए इस हैवानियत की खेसरहा इलाके में बहुत चर्चा है। लोग इसकी कड़ी निंदा कर रहे हैं।

Leave a Reply