IIMC नई दिल्ली में चयनित होकर तनु शुक्ला ने जनपद का नाम किया रोशन

June 9, 2026 9:03 PM0 commentsViews: 656
Share news

अजीत सिंह 

​सिद्धार्थनगर। जनपद की होनहार छात्रा तनु शुक्ला का चयन देश के प्रतिष्ठित शिक्षण संस्थान भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC), नई दिल्ली में हुआ है। इस उपलब्धि से पूरे क्षेत्र में हर्ष का माहौल है।

​इटवा तहसील के सिसवा बुजुर्ग गांव की निवासी तनु ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से स्नातक किया है। उनके पिता दिलीप शुक्ला होमगार्ड और माता रूपा शुक्ला गृहिणी हैं। एक साधारण परिवार से आने वाली तनु ने अपनी मेहनत और दृढ़ संकल्प के बल पर यह सफलता हासिल की है।

​तनु ने अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता और गुरुजनों को देते हुए कहा कि वह मीडिया के क्षेत्र में देश और समाज के विकास में योगदान देना चाहती हैं। इस उपलब्धि पर क्षेत्रवासियों और शिक्षकों ने उन्हें बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

Leave a Reply