भाजपा नेता के घर से मिले 10 करोड़, इतनी ही सम्पत्ति और मिलने की आशंका

April 20, 2017 3:03 PM0 commentsViews: 1844
Share news

नजीर मलिक

भाजपा के वरिठने ता व मंत्री सूर्य प्रताप शीही के साथ हेमंत जायसवाल

भाजपा के वरिष्ठ नेता व मंत्री सूर्य प्रताप शाही के साथ हेमंत जायसवाल

सिद्धार्थनगर। जिले के भारतीय जनता पार्टी के नेता और उस्का बाजार नगर पंचायत के अध्यक्ष हेमंत कुमार जायसवाल के घर और चार व्यापारिक प्रतिष्ठानों में देर रात तक चली कार्रवाई में विभाग को दस करोड़ की अवैध नकदी और सम्पत्ति का पता चला है। खबर है कि इतनी ही सम्पत्ति का खुलासा भी शीघ्र होने वाला है। घर के अलावा उनके चार व्यापारिक प्रतिष्ठानों पर छापे मारे गये है।इस घटना से जिले के व्यापारिक हलकों में सनसनी छाई हुई है।

इनकम टैक्स डाइरेक्टर (जांच) अमर कुमार ठाकुर के निर्देशन में कल सुबह उनके उस्का बाजार स्थित आवास के अलावा उनके उस्का स्थित पेट्रोल पंप, डुमरियागंज तहसील स्थित गैस एजेंसी, थाना भवानीगंज स्थिति पेट्रोल पंप और शोहरतगढ़ स्थित वाइन शाप पर आयकर विभाग के अफसरों ने एक साथ छापे मारी की। उनकी कार्रवाई देर रात १२ बजे समाप्त हुई।

बताया छापेमारी में आयकर विभा की टीम को उनके आवास व प्रतिष्ठानों से भरी मात्रा में नकदी, व चल अचल सम्पत्ति के कागजात मिले। इसके अलावा कई महत्वपूर्ण दस्तावेज, क्म्यूटर की हार्ड उिस्क, लैपटाप का डाटा आदि छापामार दल ने अपने कब्जे में ले लिया। इससे उन्हें महत्वपर्ण सुराग मिलने की सम्भावना है। आय कर विभाग के एडिशनल  कमिश्नर आयकर डा. अजय कुमार ने इसकी पुष्टि की है।

  बताया जाता है कि छापे मारी में अब तक आय से अधिक की दस करोड़ की सम्पत्ति का पता चला है। सूत्रों का कहना है कि आगे इतनी ही सम्पत्ति का और खुलासा हो सकता है। इस घटना से अवैध दौलत कमाने वाले व्यापारियों में खौफ देख जा रहा है। याद रहे कि हेमंत जासवाल भाजपा के नेता हैं। उनके भाजपा के कई महत्वपूर्ण नेताओं से मधुर सम्बंध हैं।

 

Leave a Reply