इंडिया गठबंधन की जीत दिलाएगी जिले के युवाओं और महिलाओं को एक लाख रूपए की वार्षिक सहायता: डॉ अरविन्द शुक्ला

April 24, 2024 10:17 AM0 commentsViews: 278
Share news

अजीत सिंह

 

सिद्धार्थनगर। लोकसभा का यह चुनाव भाजपा के समाज और देश को बांटने, मंहगाई, बेरोजगारी, गरीबी, महिलाओं और किसानों पर लगातार हो रहे अत्याचारों के विरुद्ध है और यही जनता के मुद्दे हैं। कांग्रेस पार्टी का न्याय पत्र पांच बिंदुओं को समेटे है जिसमें युवा न्याय, नारी न्याय, किसान न्याय, श्रमिक न्याय और हिस्सेदारी न्याय हैं।

उपरोक्त बातें युवा कांग्रेस के प्रदेश सचिव और निवर्तमान जिलाध्यक्ष डा. अरविन्द शुक्ला ने कांग्रेस पार्टी के “न्याय पत्र” के संदर्भ में आयोजित प्रेस वार्ता में कहीं। न्याय पत्र के माध्यम से युवाओं को एक साल की पहली नौकरी वह भी प्रशिक्षण और 1 लाख रूपयों के स्टाइपेंड के साथ। तीस लाख पदों को तत्काल भरा जाएगा और परीक्षाओं का कोई आवेदन शुल्क नहीं भरना होगा। पेपर लीक रोकने के लिए आयोग बनेगा।

नारी न्याय के माध्यम से हर गरीब परिवार की महिला को प्रतिवर्ष 1 लाख रूपयों की सीधी सहायता उसके खाते में जाएगी, सरकारी नौकरियों में पचास प्रतिशत पद महिलाओं से भरे जायेंगे, किसान न्याय के माध्यम से फसल पर एमएसपी मिलेगी वो भी कानूनी गारंटी के साथ, किसी भी कृषि संबंधी उत्पाद पर जीएसटी नहीं लगेगा, कर्ज माफी भी की जाएगी।

श्रमिक न्याय के माध्यम से न्यूनतम मनरेगा मजदूरों की मजदूरी 400 रुपए की जाएगी और उन्हें 25 लाख रूपयों का मुफ्त इलाज उपलब्ध करवाया जायेगा, हिस्सेदारी न्याय सभी नागरिक और सामाजिक सुरक्षा मुहैया करवाएगा।

डा. शुक्ला ने आगे कहा कि कांग्रेस पार्टी और उसके सभी फ्रंटल संगठन, नेता और कार्यकर्ता इंडिया गठबंधन के साथी समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी भीष्म शंकर तिवारी “कुशल तिवारी” के साथ पूरी मजबूती से चुनाव लडेंगे विजय प्राप्त कर डुमरियागंज लोकसभा क्षेत्र की जनता को कांग्रेस पार्टी की पांचों गारंटियों का लाभ दिलवाएंगे।

Leave a Reply