भारतीय सिपाही नेपाली पुलिस की हिरासत में, रिहाई का प्रयास जारी

June 2, 2017 2:15 PM0 commentsViews: 500
Share news

एस.पी. श्रीवास्तव

ccccc

महराजगंज।  एक अपराधी को पकड़ने के लिए नेपाल नेपाल में घुस कर दबिश देने गये एक सिपाही को नेपाल की पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। घटना सीमा से सटे महाराजगंज जिले  आज सुबह घटी। इससे सीमाई इलाके में अफरा तफरी मची हुई है।

बताया जाता है कि सानौली कोतवाली के भगवानपुर चौकी पर तैनात एक सिपाही एक बदमाश को पकड़ने के उद्देश्य से नेपाल में घुस गया और उसने वहां दबिश देकर बदमाश को पकडना चाहा। इस पर शोर हुआ और हंगामा मच गया गया। किसी ने नेपाल पुलिस को फोन भी कर दिया। अपुष्ट सूत्रों के साथ कुछ सिपाही और थे, जो भाग कर भारतीय सीमा में आ गये।

बताते हैं कि फोन से जानकारी पाकर नेपाली पुलिस ने भारतीय सिपाही को गिरफ्तार कर लिया और अपने साथ भैरहवा ले गई। इसकी सूचना पर सोनौली पुलिस चौकी पर हंगामा मच गया। अंमि समाचार मिलने तक एसपी महाराजगंज सिपाही को लाने के लिए नेपाल अफसरों से बात कर रहे हैं। सिपाही का नाम ज्ञात नहीं हो सका है।

 

 

Leave a Reply