इंजिनियर्स डे पर डिप्लोमा संघ ने किया रक्तदान शिविर आयोजन, विधायक राही हुए शामिल

September 15, 2026 3:49 PM0 commentsViews: 148
Share news

अजीत सिंह 

सिद्धार्थनगर। इंजीनियर डे पर उत्तर प्रदेश डिप्लोमा इंजीनियर महासंघ के तत्वावधान में प्रांतीय खंड लोक निर्माण विभाग परिसर में भारत रत्न सर मोक्षमुंडम विश्वेशरय्या के जन्मदिन और स्व. ई. आर. के. दत्ता की पुण्यतिथि पर एक विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की विधिवत शुरुआत मुख्य अतिथि सदर विधायक श्यामधनी राही एवं विशिष्ट अतिथि अधिशासी अभियंता ई. कमल किशोर ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर की।

कार्यक्रम का आयोजन जिला सचिव ई. शंभूनाथ कुशवाहा एवं ई. चंद्रसेन प्रताप सिंह के नेतृत्व में संपन्न हुआ। इस अवसर पर ठेकेदार संघ अध्यक्ष छोटे चौबे, उपाध्यक्ष अजीत सिंह, बृजकिशोर सिंह, सिद्धार्थ सिंह, गणेश पाण्डेय, शशांक सिंह, राधेश्याम, अजय शुक्ला, राहुल, रंजनेश दुबे सहित सैकड़ो लोग उपस्थित रहे। लोगों ने अतिथियों का फूल माला मोमेंटो से स्वागत किया।

​समारोह को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि विधायक श्यामधनी राही ने कहा, “रक्तदान से बड़ा कोई दान नहीं है। सामाजिक जीवन में रक्तदान का एक विशेष महत्व है, क्योंकि आपके द्वारा दिया गया रक्त किसी का जीवन बचा सकता है।” श्यामधनी राही ने रक्तदान शिविर का शुभारम्भ ई. चंद्रशेन प्रताप सिंह और ठेकेदार अजीत सिंह के रक्तदान करने पर  बधाई दिया।

​शिविर में महासंघ के इंजीनियर संजीव पटेल, लालचंद पटेल, संजय मौर्या, यादवेन्द्र यादव, विनोद कुमार, सुधीर कुमार, गोपीचंद सिंह, सुरेश प्रसाद, ज्ञानेश्वर पाण्डेय, आनद मिश्रा, सोमनाथ मिश्रा ने बढ़-चढ़कर रक्तदान किया। इस अवसर पर विभाग के कई अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply