खेल आदमी को अनुशासन आैर महानता का सबक सिखाते हैं– चिनकू यादव

May 7, 2016 3:49 PM0 commentsViews: 327
Share news

एम. आरिफ

पहली गेंद का सामना कर टूर्नामेंअ का उद् घाटन करते सपा नेता राम कुमार चिनकू यादव

पहली गेंद का सामना कर टूर्नामेंट का उद्घाटन करते सपा नेता राम कुमार चिनकू यादव

डुमरियागंज,  सिद्धार्थनगर। ग्राम बहेरिया के पूर्व प्रधान व सेना के जवान रहे स्वण् राम कृपाल पाण्डेय बाँके बाबा की याद मे आयोजित नाइट क्रिकेट टुर्नामेंट का शानदार शुभारम्भ शुक्रवार की रात डुमरियागंज विधानसभा के पूर्व सपा प्रत्याशी एवँ जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिध राम कुमार उर्फ चिनकू यादव जी द्वारा हुआ।

टूर्नामेंट का फीता काट कर उद्घघाटन करने के बाद सपा नेता चिनकू यादव ने खेल भावना के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि खेल  अनुशासन सिखाते हैं। अनुशासन व्यक्ति, समाज और देश को महान बनाता है।  इसलिए खेल को हम जीवन से अलग कर नहीं रह सकते हैं। हमें अच्छे जीवन स्तर के लिए  खेलों को जीवन में अंगीकार करना होगा।

ग्राम प्रधान बहेरिया दिलीप पाण्डेय उर्फ छोटे की अध्यक्षता मे आयोजित उद्घघाटन समारोह मे जिपं अध्यक्ष गरीब दास गौतम, सपा जिला महासचिव सगीर अहमद बब्बर मलिक,  भवानीगंज थानाध्यक्ष गिरजेश उपाध्यय,   सपा नेता घिसियावन यादव, प्रधान संघ के जिला महासचिव मो हमजा, ब्लाक अध्यक्ष बबलू पाण्डेय, पप्पू पाण्डेय,  पवन यादव,  जिम्पी भाटिया,  पप्पू मलिक,  मुरारी पाण्डेय,  दिवाकर यादव,  एबी मलिक के साथ तमाम गणमान्य लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply