महिला दिवस पर मिशन शक्ति विशेष अभियान, कुशल महिलाओं को दिया प्रशस्ति पत्र

March 9, 2021 11:46 AM0 commentsViews: 167
Share news

 निज़ाम अंसारी

शोहरतगढ़, सिद्धार्थनगर। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर शोहरतगढ़ तहसील सभागार में क्षेत्रीय महिलाओं को महिला सुरक्षा व सशक्तिकरण से जुड़े पहलूओ  पर विचार व्यक्त किया गया। कार्यक्रम में बेहतर काम कर रही महिलाओं को प्रशस्ति पत्र  भी दिया गया।

गत दिवस तहसील सभागार में अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर आयोजित मिशन शक्ति कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उपजिलाधिकारी शिवमूर्ति सिंह ने कहा कि मिशन शक्ति कार्यक्रम विशेष रूप से महिला सुरक्षा और स्वावलंबन को लेकर महिलाओं को जागरूक करने के लिए राजस्व विभाग में महिलाओं  को जोड़ा जा रहा है।

उन्होंने कहा कि आज महिलाएं लेखपाल, पुलिस,सेना सहित अन्य विभागों में नियुक्त होकर देश की सेवा कर रहीं है। उन्हें बेहतर शिक्षा देने और उनके स्वास्थ्य की देखभाल की जरूरत है।सरकार ने महिलाओं की सुरक्षा के लिए विशेष सेल की स्थापना  की है जो महिलाओं को जरूरत पड़ने पर तत्काल और समय पर सहायता पहुंचाती है। सरकार ने महिलाओं के लिए नौकरी में 30 प्रतिशत का आरक्षण दिया है।महिलाओं के लिए पंचायतों में ज्यादा से ज्यादा आरक्षण की व्यवस्था की गई है।देश की आजादी की लड़ाई में भी महिलाओं का भी बहुत बड़ा हाथ रहा है।

कार्यक्रम में आंगनबाड़ी कार्यकत्री मीनू गुप्ता, नीलम जयसवाल, गुंजा देवी को निर्वाचन कार्यों में बीएलओ के रूप में,लेखपाल बबिता, रेणु चौहान, माधवी पांडेय व कांस्टेबल महिमा सिंह,साधना यादव,वंदना को उत्कृष्ट कार्य के लिए प्रशस्ति पत्र और क्षेत्र की दो महिलाओं को आवासीय आवंटन प्रमाण पत्र 25 लोगों वरासत का नकल वितरित किया गया।इस दौरान सीओ प्रदीप कुमार यादव,तहसीलदार धर्मवीर, थानाध्यक्ष आरबी सिंह,सौकत, अशोक, रामजतन, लेखपाल संघ अध्यक्ष नजमुल हसन, सीपी सिंह आदि मौजूद रहे।

 

 

 

Leave a Reply