जिले के खिलाड़ी ने ताईक्वानडो में की जिले की अगुवाई, मुम्बई में सम्मानित

June 21, 2019 1:12 PM0 commentsViews: 527
Share news

अजित सिंह

सिद्धार्थनगर। हैदराबाद में आयोजित इंटरनेशनल ताइक्वांडो चैम्पियनशिप में सिद्धार्थनगर के खिलाड़ी अहमद राजा खान ने जिले की अगुवाई की है। रजा की इस सफलता पर जनपद वासियों में हर्ष का माहौल है। उनको महाराष्ट्र ‘जय हो’ फाउनडेशन की तरफ से सम्मानित भी किया गया है।

बताया जाता है कि गत चार दिन पूर्व हैदराबाद में इंटरनेशनल स्तर की ताइक्वांडो प्रतियोगिता में ज़िले के खिलाड़ी अहमद रजा खान को भी इंट्री मिली थी। जिसमे उन्होंने दुनियां के कई देशों के खिलाड़ियों के साथ खेल कर जनपद का मान बढ़ाया है।

जय हाे फाउनडेशन ने किया सम्मानित

अहमद रज़ा की इस कामयाबी से मुंबई में रहने वाले पूर्वी यू. पी. के लोगों में भी हर्ष है। उनकी कामयाबी के मद्दे नज़र ज़िले के डुमरियागंज निवासी और मुंबई के सक्रिय सामाजिक कार्यकर्ता और जय हो फाउंडेशन के अध्यक्ष अफ़रोज़ मलिक ने अपने कुर्ला स्थित कार्यालय पर एक भव्य समारोह में रजा का अभिनंदन किया। इस समारोह में रजा को अंगवस्त्र प्रदान कर उनके भविष्य की कामनाएं की गई। इस मौके पर तमाम लोग उपस्थित रहे।

 

 

Leave a Reply