इंका नेता ईश्वर चंद के निधन पर शोक,प्रियंका सहित कई ने विशेष संदेश वाहक के जरिए अर्पित की श्रद्धांजलि

September 28, 2020 5:29 PM0 commentsViews: 626
Share news

अजीत सिंह

सिद्धार्थनगर। पूर्व विधायक ईश्वर चंद्र शुक्ल के निधन पर जिले में जगह-जगह शोक बैठकें हुई। इस मौके पर उनके व्यक्तित्व पर चर्चा की गई। दो मिनट मौन रहकर श्रद्धासुमन अर्पित किया। इस अवसार पर प्रियंका गांधी, प्रमोद तिवारी व नर्वदेश्वर शुक्ल ने भी व्क्तिगत रूप से शोक संदेश व्यक्त किया।

जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय पर जिलाध्यक्ष काजी सुहेल अहमद की अध्यक्षता में शोक सभा हुई। राष्ट्रीय सचिव सचिन नायक ने कहा कि कांग्रेस को अपूर्णीय क्षति हुई है। पूर्व सांसद मो. मुकीम, पूर्व विधायक पप्पू चौधरी और अनिल सिंह, डॉ. चंद्रेश उपाध्याय, रंजना मिश्रा, किरन शुक्ला, अनिल सिंह अन्नू, कैलाश पंछी, देवेंद्र श्रीवास्तव, बख्तियार उस्मानी, सच्चिदानंद पांडेय, देवेंद्र कुमार गुड्डू, अब्दुल सलाम, अभिनय राय, डॉ. रमेश चौधरी, पप्पू राय, मोबीन खान, डॉ. अरविंद शुक्ला, सर्वेश सिंह आशुतोष मिश्रा, मधुर श्याम, अकरम अली सिद्दीकी उपस्थित थे। बांसी प्रतिनिधि के मुताबिक बसपा जिलाध्यक्ष दिनेश गौतम, हियुवा नेता अजय वर्मा, अशोक त्रिपाठी, नगर पालिका अध्यक्ष मो. इद्रीश पटवारी, पूर्व अध्यक्ष चमन आरा राईनी और अजय श्रीवास्तव, हरगोविंद साहू, घनश्याम जायसवाल, मुश्ताक अहमद, डॉ. बीएन त्रिपाठी, सपा नेता विभा शुक्ला ने दुख जताया है। डुमरियागंज प्रतिनिधि के मुताबिक अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी सदस्य डॉक्टर नदीम बख्तियार उस्मानी समेत काजी अहमद फरीद अब्बासी, आसिफ रिजवी, अशोक गुप्ता, अनवारुल हक, तुफैल अहमद आदि ने श्रद्धासुमन अर्पित किया है।

प्रियंका और प्रमोद व नर्वदेश्वर शुक्ल ने जताया शोक

पूर्व विधायक ईश्वर चंद्र शुक्ल के निधन की खबर मिलते ही शनिवार रात में ही कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने अपने फेसबुक पेज पर शोक संवदेना व्यक्त की। अपनी मां सोनिया गांधी और ईश्वर चंद्र शुक्ल की संयुक्त फोटो को साझा करते हुए लिखा है कि उनका सरल और सादा जीवन हम सबके लिए प्रेरणा का स्रोत है। कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष प्रमोद तिवारी ने भी लिखित रूप से शोक संवेदना व्यक्त किया है। इसके अलावा इंका नेता व पूर्व दर्जा प्राप्त मंत्री नर्वदेश्वर शुक्ल, जो इस समय प्रदेश से बाहर हैं, ने भी फोन के माध्यम से मृतक नेता के परिवार के बात कर उनके प्रति संवेदना व्यक्त किया है।

Leave a Reply