सरकार किसान की फसलों के नुकसान का सौ फीसदी भरपाई करे- ईश्वर चंद

April 15, 2016 7:50 PM0 commentsViews: 241
Share news

नजीर मलिक

panja

सिद्धार्थनगर। उत्तर प्रदेश कांग्रेस के उपाध्यक्ष और पूर्व विधायक ईश्वर चंद शुक्ल ने अगलगी की घटनाओं पर सरकारी अनुदान को नाकाफी बताते हुए फसलों के नुकसान की सौ फीसदी भरपाई की मांग की है। ऐसा नहीं हाने पर उन्होंने तहसील घेरने की चेतावनी भी दी है।
यहां जारी एक बयान में का्रेस के उपाध्यक्ष षुक्ल ने कहा है कि जिले में सैकड़ों मकान जल गये। हजारों एकड़ फसल तबाह हो गई। लोग दाने दाने को तरस रहे हैं और सरकार प्रति जिला सिर्फ 15 लाख की मदद देकर किसानों का मजाक उड़ा रही है।

उन्होंने कहा कि एक जिले के लिए 15 लाख की मदद किसानों के साथ क्रूर मजाक है। अगर सरकार किसानों की वाकई हितैसी हें तो उसे हर किसान की फसल के नुकसान कर उसका पूरा मुआवजा देना चाहिए। इसके लिए केन्द्र व यूपी सरकार को सर्वे के टीम बनाना चाहिए।

उन्होंने कहा कि जब तक हर किसान को मुआवजा नहीं मिल जाता तब तक सरकार को उनके रहने खाने का प्रबंध करना चाहिए। उन्होंने कहा कि सरका ऐसा नहीं करती तो कांग्रेस हर तहसीलों को घेर कर आंदोलन चलायेगी।

Leave a Reply