कोड़रा कांड में नया मोडः दावे के मुताबिक हत्या पुलिस ने नहीं वरन एक युवक ने की थी, कथित मुल्जिम गिरफ्तार

May 17, 2022 3:46 PM0 commentsViews: 798
Share news

कोडरा ग्रांट गांव के टोला इस्लामनगर में पुलिस पर फायरिंग करने से महिला की मौत का लगा था आरोप

 पुलिस के मुताबिक आरोपित के पास से मिला तमंचा और फायरिंग के दौरान मिले बुलेट से हुआ मैच

 नजीर मलिक

सिद्धार्थनगर। सदर थाना क्षेत्र के कोड़रा ग्रांट गांव के टोला इस्लामनगर में संदिग्ध तलाश में गई पुलिस की फायरिंग के दौरान महिला की मौत के मामले में नया मोड़ आ गया है। जिसके मुताबिक महिला की मौत पलिस के असलहे से नहीं वरन एक युवक के देसी तमंचे से हुई थी। पुलिस ने सोमवार को इसका  पर्दाफाश करते हुए युवक को गिरफतार करने का दावा किया है। जिसके मुताबिक तस्करों से मिले हुए एक युवक ने पुलिस के दबिश के दौरान धक्का मुक्की के बीच फायरिंग कर दी, जिससे महिला की मौत हो गई। आरोपित के पास से तमंचा बरामद किया गया है। साथ ही घटना स्थल पर परिवार से मिले गोली से मिलान करने पर सही पाया गया। पूछताछ करने के बाद आरोपित को न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया है। पुलिस लाइंस सभागार में सोमवार को आयोजित प्रेस काफ्रेंस में आईजी बस्ती राजेश मोदक ने ये जानकारी दी।

आईजी राजेश मोदक ने बताया कि नौ मई की रात पुलिस ने पशु के प्रतिबंधित मांस के साथ चार लोगों को पकड़ा गया था। इसमें दो आरोपित कोडरा ग्रांट गांव के टोला इस्लामनगर नगर के रहने वाले थे। १४ मई की रात मुखबिर से सूचना मिली की इस्लामनगर में गोकशी की गई। मामले की जानकारी मिलते ही सदर कोतवाल तहसीलदार सिंह पुलिस टीम के साथ गांव में पहुंच गए। यहां पर वह संदिग्धों की चेंकिग कर थे। पूछताछ करते ही लोगों ने विरोध शुरू कर दिया। दो घरों चेकिंग हो चुकी थी। जब अब्दुल रहमान से पूछताछ करने की कोशिश की गई तो लोग विरोध करने लगे और धक्का मुक्की पर उतर आए और पुलिस के काम में दखल देते हुए विवाद करने लगे। इस बीच अफरा- तफरी मच गई। विरोध के चलते पुलिस वहां से वापस चली। इसी बीच जितेंद्र यादव निवासी भीमापार ने तमंचे से गोली चला दी। इसमें रोशनी पत्नी अकबर अली की जान चली गई थी। इस मामले में मृतका के पुत्र अब्दुल रहमान की तहरीर पर हत्या का केस दर्ज करके मामले की जांच की जा रही थी। जिसमें जितेंद्र यादव के वारदात करने की सुबूत पुख्ता मिले और उसके पास से तमंचा मिला। जिससे उसने फायरिंग की थी। घटना स्थल पर परिवार के ओर से दी दिया गया बुलेट का भी मिलान हुआ। उसे सोमवार को गिरफ्तार कर लिया गया। पूछताछ करने के बाद आरोपित को न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। इस दौरान एसपी डॉ. यशवीर सिंह, एएसपी सुरेशचंद्र रावत, सीओ सदर प्रदीप कुमार यादव आदि मौजूद रहे।

पुलिस का दावा युवक का गो तस्करों से था संबंध

पुलिस का दावा है कि इस्लामनगर गांव में सात गोकशी के हिस्ट्रीशीटर हैं। सात मुकदमें में १६ आरोपित हैं। यहां पर लगातार गोवध की सूचना पुलिस को मिलती रहती है। इन्हीं तस्करों से जितेंद्र यादव के संबंध थे। जो पशु वध करने वाले अपराधियों को डरा धमका कर अवैध रूप से धन मांगता था। रुपये न देने से वह छुब्ध था और उसी में मौका देखते हुए गोली मार दिया। यह बात उसने पूछताछ में स्वीकार की है।

सवाल: पुलिस की दबिश का कैसे जितेंद्र को लगा पता

पुलिस ने हत्याकांड में जिसे जितेंद्र यादव को वारदात करने का आरोपित बता रही है। उसका घर घटना स्थल से तकरीबन सात किलोमीटर दूर है। ऐसे में पुलिस को रात १० से १०.०५ बजे सूचना मिलती है। वह १०.३० तक गांव में पहुंच जाता है। इस बीच सवाल यह है कि आखिर जितेंद्र को पुलिस के इस्लामनगर में दबिश देने की सूचना कैसे मिल गई। अगर मिली तो इस्लामनगर की दूरी भीमापार से तकरीबन सात किलोमीटर दूर है। ऐसे में किस साधन से वह मौके पर गया और ऐसी स्थिति बनी कि उसने गोली चला दी? अगर गोली चलाई तो अपराधी पुरुष हैं और रुपये उनसे लेना था। फिर उसने वृद्ध महिला को ही क्यों निशाने पर लिया। पुलिस और जितेंद्र यादव के घटना स्थल पर पहुंचने और वारदात के समय में लगभग एक साथ रहने पर इससे इनकार नहीं किया जा सकता है कि पुलिस की हर गतिविधि को वह जनता था। कहीं- कहीं किसी विभागीय व्यक्ति के जरिए उसतक जानकारी पहुंच गई।

क्या है गांव वालों की कहानी

दूसरी तरफ घटना के तत्काल बाद गांव वालों व पीड़ित परिवार ने जो कहानी बताई थी उसके मुताबिक मृतक तहिला का पूरा परिवार मुम्बई रहता है और  बेटी की शादी करने गांव आयी थी। घटना के दिन पुलिस टीम धन उगाही के उद्देश्य से मृतका के बेटे को हिरासत में लेना चाहि रही थी।जिसका प्रतिवाद करने में पलिस की ओर से गोली चलाई गय,जिसमें मृतका की मौत हो गई।  अब पलिस की नई कहानी के बाद टना में नया मोड़ आया जरूर है लकिन अभी जनमानस पुलसिया कहानी पर विश्वास नहीं कर पा रहा है। बहरहाल अब आगे देखना है कि आगे क्या होगा।   

 

 

 

Leave a Reply