इटवा में नामांकन के दौरान हुए बवाल में 13 नामजद व 20 अज्ञात पर केस

July 13, 2021 7:51 AM0 commentsViews: 1211
Share news

अजीत सिंह

सिद्धार्थनगर। ब्लाक प्रमुख चुनाव में इटवा ब्लॉक गेट पर नामांकन के दौरान हुए बवाल में भाजपा प्रत्याशी के पति की तहरीर पर इटवा पुलिस ने 13 नामजद सपाइयों व 20 अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। तहरीर में पूर्व विधानसभा अध्यक्ष माता प्रसाद पांडेय के करीबियों पर मारपीट व धमकी देने का आरोप लगाया है। मामले में पुलिस केस दर्ज कर छानबीन कर रही है।

जानकारी के मुताबिक इटवा ब्लॉक से भाजपा समर्थित प्रत्याशी राधा देवी के पति रामकृपाल चौधरी ने इटवा थाने पर तहरीर देकर आरोप लगाया है कि वह 8 जुलाई को दिन में एक बजे इटवा ब्लॉक के पास पहुंचे तो उन्हें अपशब्द कहते हुए मारापीटा गया और जान से मारने की धमकी दी है। उन्होंने इसके लिए 13 लोगों को नामजद कराते हुए 20 अज्ञात के खिलाफ कार्रवाई की मांग की थी।

इटवा पुलिस ने तहरीर के आधार पर कृष्ण कुमार, व्यास पांडेय, कीर्ति शुक्ल, रियाज, पंकज तिवारी, अब्दुल लतीफ, अमित दुबे, महेंद्र पाल यादव, राजेंद्र जायसवाल, विजय दास, अब्दुल मुखारी, नजीर, राजदेव व 20 अज्ञात के खिलाफ धारा 147, 148, 149, 352, 323, 504, 506 व धारा 188 के तहत केस दर्ज कर छानबीन कर रही है।

इस संबंध में अपर पुलिस अधीक्षक सुरेश चंद्र रावत का कहना है कि तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर मामले की छानबीन की जा रही है। किसी भी निर्दोष के खिलाफ कार्रवाई नहीं होगी।

Leave a Reply