इटवा में जोर शोर से मनाया गया जश्ने ईद मीलादुल्लनबी, पूर्व सांसद मो. मुकीम ने दी मुबारकवाद

December 3, 2017 4:55 PM0 commentsViews: 631
Share news

एम. आरिफ

इटवा, सिद्धार्थनगर। पैगम्बर मुहम्मद सल. के यौमे पैइाइश पर शनिवार को इटवा में जश्ने ईद मीलादुन्नबी का जुलूस जोर शोर से निकला। जुलूस के बाद लोगों ने मुल्क और इंसानियत के हक में दुआएं मांगी। इस मौके पर  पूर्व सांसद मुहम्मद मुकीम ने क्षेत्रवासियों को मुबारकवाद  भी दिया है।

जानकारी के अनुसार कल इटवा मुख्यालय पर नबी डे के मौके पर शानदार जुलूस का आयोजन हुआ। इसमें पहांड़ापुर से लगायात बढ़या तक के हजारों लोग शामिल थे। जुलूस ने पूरे नगर का भ्रमण  किया। हूजूर और इस्लाम की शान में नारे लगाये। दोपहर की नमाज से पहले जुलूस के खात्मे के वक्त  मुल्क और इंसानियत की हक में दुआयें मांगी गई।

अंत में जुलूस की अगुआई कर रहे पूर्व सांसद मुहम्मद मुकीम ने कहा कि आखिरी पैगम्बर मुहम्मद सल. ने दुनियां को जो संदेश दिया है, उस पर चल कर शाति और तरक्की फैलाई जा सकती है। जुलूस में अफसर शमसाद अहमद, मुहम्मद रहीश, जावेद मुकीम, जावेद आलम, सबरोज, सरफराज ,अरशद वसीम, इरफान, कमाल अहमद, अब्दुल सलाम वकील वगैरह हजारों लोग शामिल रहे।

 

 

Leave a Reply