विकास के जरिए नये उत्तर प्रदेश का निर्माण कर रहे सीएम योगी आदित्यनाथ़- जगदम्बिका पाल

September 19, 2019 3:01 PM0 commentsViews: 503
Share news

 

— सरकार ने किसानों का कर्जा माफ किया, गन्ने का भुगतान किया, दिमागी बुखार को उखड़ फेंका व दर्जनों मेडिकल कालेज खुलवाये

 

नजीर मलिक

सिद्धार्थनगर। यूपी सरकार के ढाई वर्ष पूरे होने पर आयोजित प्रेस वार्ता में  डुमरियागंज के सांसद जगदम्बिका पाल ने कहा है उत्तर प्रदेश की भाजपा सरकार में पिछले ढाई साल में प्रदेश का चहुंमखी विकास हुआ। इस क्रम में किसानों का कर्जमाफी बड़ा कदम है। सांसद पाल प्रदेश के ढाई साल के कार्यकाल में हुए विकास का ब्यौरा दे रहे थे।

इस अवसर पर आज यहां सर्किट हाउस में आयोजित प्रेस वार्ता में सांसद ने कहा कि  उत्तर प्रदेश में सरकार ने शपथ लेते ही 86 लाख किसानों का 36 हजार करोड़ कर्ज माफ कर दिया। बाढ़ में पहली बार कोई सीएम नाव पर सवार होकर जनता के बीच पहुंचा। गन्ना किसानों का बकाया भुगतान शुरू किया। 73 हजार करोड़ का भुगतान किया। पहली बार बस्ती मण्डल की बन्द पड़ी चीनी मिलों को शुरू कराया। स्वास्थ्य के क्षेत्र में भी कम किया 5 नया मेडिकल कालेज शुरू हुआ। 8 नए मेडिकल कालेज का निर्माण कार्य प्रगति पर है।

उन्होंने दावा किया कि ढाई साल में 1 लाख 30 हजार मजरों में विद्युतीकरण हुआ है। बिजली सप्लाई ठीक की गई है। 2 करोड़ 61 लाख घरों में व्यक्तिगत शौचालय बनाये गये। प्रधानमंत्री आवास योजना में 12 लाख 82 हजार आवास बनाये गये। उत्पादन के क्षेत्र में देश में पहला राज्य बन चुका है। 1लाख 29 हजार किमी सड़कें बनी है। 2012 की बेस लाइन सर्वे पर जिला ओडीएफ घोषित हुआ है। ढाई साल में मुख्यमंत्री 9 बार आये। टीकाकरण के बाद जिले में जेई शून्य हो गया है। संचारी रोगों पर नियंत्रण मिला है। एम्स, फर्टिलाइजर शुरू हो रहा है। योगी जी एक नये यूपी का निर्माण कर रहे हैं।

सांसद पाल ने कहा कि योगी आदित्यनाथ ने इस जनपद में 1 हजार करोड़ रुपये की लागत से विभिन्न काम किया है। यूपी सरकार के ढाई वर्ष पूरे होने पर आयोजित प्रेस वार्ता में सांसद ने कहा कि सरकार ने शपथ लेते ही 86 लाख किसानों का 36 हजार करोड़ कर्ज माफ कर दिया। बाढ़ में पहली बार कोई सीएम नाव पर सवार होकर जनता के बीच पहुंचा। गन्ना किसानों का बकाया भुगतान शुरू किया। 73 हजार करोड़ का भुगतान किया। पहली बार बस्ती मण्डल की बन्द पड़ी चीनी मिलों को शुरू कराया। स्वास्थ्य के क्षेत्र में भी कम किया 5 नया मेडिकल कालेज शुरू हुआ। 8 नए मेडिकल कालेज का निर्माण कार्य गतिमान है। ढाई साल में 1 लाख 30 हजार मजरों में विद्युतीकरण हुआ है। बिजली सप्लाई ठीक की गई है।

2 करोड़ 61 लाख घरों में व्यक्तिगत शौचालय बनाये गये। प्रधानमंत्री आवास योजना में 12 लाख 82 हजार आवास बनाये गये। उत्पादन के क्षेत्र में देश में पहला राज्य बन चुका है। 1लाख 29 हजार किमी सड़कें बनी है। 2012 की बेस लाइन सर्वे पर जिला odf घोषित हुआ है। ढाई साल में मुख्यमंत्री 9 बार आये। टीकाकरण के बाद जिले में जेई शून्य हो गया है। संचारी रोगों पर नियंत्रण मिला है। एम्स, फर्टिलाइजर शुरू हो रहा है। योगी जी एक नये यूपी का निर्माण कर रहे हैं। सासद पाल के अनुसार योगी आदित्यनाथ ने इस जनपद में कम से कम 1 हजार करोड़ रुपये की लागत से विकास के विन्न विभिन्न करा कर जिले को आगे बढाने में कामयाबी हासिल की है।

 

 

Leave a Reply